फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Sticks and clubs used in partition dispute; nine injured.

Hamirpur News: बंटवारे के विवाद में चले लाठी-डंडे, नौ घायल

Mon, 15 Jun 2026 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Sticks and clubs used in partition dispute; nine injured.
अजनर (महोबा)। थाना अजनर के बघौरा गांव में मकान के कमरे के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में परिवार के दो पक्षों के बीच लाठी-डंडे चल गए। घटना में नौ लोग घायल हुए हैं जिन्हें इलाज के लिए सीएचसी जैतपुर पहुंचाया गया।
विज्ञापन



बघौरा निवासी अर्जुन सिंह के मकान के बाहरी कमरे पर परिवार के जोधन सिंह ने ताला लगा दिया जबकि कमरे का पिछला हिस्सा अर्जुन सिंह की आंगन की ओर खुलता है। कमरे के बंटवारे को लेकर दोनों पक्षों में विवाद चल रहा था। सुबह अर्जुन सिंह कमरे की सफाई करने लगा तभी जोधन सिंह ने परिवार के तीन सदस्यों के साथ पहुंचकर विरोध किया। दोनों पक्षों में कहासुनी होने पर लाठी-डंडे व कुल्हाड़ी चलने लगे। घटना में एक पक्ष से राजेंद्र सिंह, अर्जुन, नरेंद्र, सुरेंद्र सिंह और अजय घायल हो गए जबकि दूसरे पक्ष से जोधन सिंह, लोकपाल, मानसिंह व गजेंद्र को चोटें आईं।
विज्ञापन




सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैतपुर पहुंचाया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष सुभाषचंद्र ने बताया कि घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed