फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   State level table tennis competition from August 2

Hamirpur News: प्रदेश स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता दो अगस्त से

Wed, 24 Jul 2024 12:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Wed, 24 Jul 2024 12:11 AM IST
विज्ञापन
State level table tennis competition from August 2
हमीरपुर। प्रदेश स्तरीय जूनियर टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन दो अगस्त से चार अगस्त तक मथुरा में किया जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए इच्छुक खिलाड़ी 25 जुलाई को जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला स्तरीय ट्रायल में प्रतिभाग कर सकते हैं।
विज्ञापन


जिला क्रीडाधिकारी बृजेश सोनी ने बताया कि प्रदेश स्तरीय जूनियर टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन मथुरा जनपद में दो अगस्त से चार अगस्त तक होगा। इसके ट्रायल में वही बालक-बालिका भाग ले सकते हैं, जिन्हें टेबल टेनिस आती हो। साथ ही खिलाड़ी की आयु 17 वर्ष से कम हो।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि चयन के लिए जिला स्तरीय ट्रायल 25 जुलाई को सुबह 11 बजे से जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगा। वहीं मंडल स्तरीय ट्रायल्स 26 जुलाई को सुबह 11 बजे जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम चित्रकूट में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडल स्तर पर चयन होने के बाद खिलाड़ियों को प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित किया जाएगा। चयनित खिलाड़ी मथुरा जनपद में दो अगस्त से चार अगस्त तक चलने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed