फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Woman dies after bike skids on mud

Hamirpur News: मिट्टी में फिसली बाइक, महिला की मौत

Sun, 30 Aug 2026 12:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Woman dies after bike skids on mud
- त्योहार की खुशियां मातम में बदली, बेटे के साथ जा रही थी मायके
विज्ञापन


मौदहा। रक्षाबंधन पर भाई को राखी बांधने के लिए बेटे के साथ बाइक पर अपने मायके जा रही महिला कपसा- बांदा मार्ग पर एक्सप्रेस-वे के पास सड़क पर पड़ी मिट्टी में बाइक फिसलने से मां-बेटे सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई।


कोतवाली क्षेत्र के सिजवाही गांव निवासी शकुंतला (50) पत्नी मातादीन उर्फ भूरा वर्मा बीते शुक्रवार को रक्षाबंधन के पर्व पर अपने मायके जनपद बांदा के लुकतरा गांव जा रही थी। वह अपने मझले बेटे अजीत के साथ बाइक पर सवार होकर जैसे ही अछरौड़ गांव के आगे एक्सप्रेस-वे के पास पहुंचे कि सड़क पर पड़ी मिट्टी के कारण बाइक अचानक फिसल गई। इससे दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे के बाद बेटे ने जब मां को देखा तो घटना की जानकारी परिजनों को दी। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उसे देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। कोतवाल प्रभारी संजय यादव ने बताया कि परिजनों की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम कराया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed