फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Sick patients waded through knee-deep water at the Bhabhai Health Center.

Hamirpur News: भभई स्वास्थ्य केंद्र में घुटने भरे पानी से गुजरे बीमार

Sun, 13 Sep 2026 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Sick patients waded through knee-deep water at the Bhabhai Health Center.
मौदहा (हमीरपुर)। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव के कारण वायरल बुखार, सर्दी-जुकाम और पेट दर्द के मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले के दौरान क्षेत्र के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर बड़ी संख्या में मरीज उपचार कराने पहुंचे। वहीं भभई पीएचसी में जलभराव होने की वजह से मरीजों को अस्पताल तक पहुंचने और वापस लौटने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में लगे मेले में 169 मरीजों का इलाज किया गया।
विज्ञापन

पीएचसी भभई में बारिश के बाद अस्पताल परिसर और आसपास के रास्तों पर जलभराव है। मरीजों और उनके परिजन को पानी के बीच से होकर आवागमन करना पड़ा। खासकर बुजुर्गों और बीमार मरीजों को इस स्थिति में काफी दिक्कत हुई। फार्मासिस्ट राधेश्याम ने बताया कि जलभराव की समस्या के संबंध में उच्चाधिकारियों को लिखित रूप से अवगत कराया जा चुका है लेकिन अभी तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकल पाया है।
विज्ञापन


इनसेट
जन आरोग्य मेले में 169 मरीजों का उपचार
चिकित्सक डॉ. आशुतोष ने बताया कि रविवार को पीएचसी भभई में वायरल बुखार और पेट दर्द से पीड़ित 14 मरीज उपचार के लिए पहुंचे। क्षेत्र के अन्य स्वास्थ्य केंद्रों में भी मरीजों की भीड़ रही। अरतरा में डॉ. आसिफ की देखरेख में 40 मरीजों का उपचार किया गया, जबकि करहिया में 44, नायकपुरवा में 37 और सिसोलर में 34 मरीजों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
बारिश में भीगने से बचें
सीएचसी अधीक्षक डॉ. शानिब शाहिद ने बताया कि मौसम में लगातार हो रहे बदलाव के कारण वायरल संक्रमण और सर्दी-जुकाम के मरीज बढ़े हैं। उन्होंने लोगों को बारिश में भीगने से बचने, साफ पानी पीने और आसपास स्वच्छता बनाए रखने की सलाह दी। बुखार या अन्य लक्षण होने पर चिकित्सक से परामर्श लेने और बिना सलाह के दवा न लेने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed