फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   SDM gave instructions to take action against illegal mining

Hamirpur News: एसडीएम ने अवैध खनन पर कार्रवाई के दिए निर्देश

Tue, 28 Oct 2025 12:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Tue, 28 Oct 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
SDM gave instructions to take action against illegal mining
हमीरपुर। बेतवा नदी स्थित मौरंग खदानों में हो रहे अवैध खनन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से प्रशासन हरकत में आया है। उपजिलाधिकारी सरीला बलराम गुप्ता ने इसे संज्ञान में लेते हुए खान निरीक्षक हमीरपुर और तहसीलदार सरीला को संयुक्त जांच कर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

चिकासी थानाक्षेत्र के चंदवारी–खुरौली (खंड संख्या 26/8) और पहलवान ट्रेडर्स (खंड संख्या 25/9) की फोटो व वीडियो बीते दिनों सोशल मीडिया में वायरल किया गया। इसमें नदी की जलधारा के बीच आधा दर्जन से अधिक पोकलैंड मशीनों से खनन करते हुए देखा गया।
विज्ञापन

यही नहीं, चिकासी पुल के नीचे जिले की सीमा के भीतर भी खनन करते हुए कई वीडियो सामने आए। जबकि यहां तक कोई खंड चालू नहीं किया गया। इसमेंं नदी के बीचोंबीच मशीनें और ओवरलोड ट्रक साफ तौर पर देखे गए। इससे यह स्पष्ट था कि रोक के बावजूद खनन गतिविधियां जारी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वायरल वीडियो सामने आने के बाद एसडीएम बलराम गुप्ता ने तत्काल मामले का संज्ञान लिया और जांच के आदेश जारी किए। एसडीएम ने कहा कि वायरल वीडियो से अवैध खनन की संभावना प्रतीत होती है। जिलाधिकारी कार्यालय से पूर्व में जारी आदेश के अनुसार 25 अक्तूबर शाम चार बजे से 28 अक्तूबर दोपहर 12 बजे तक सभी खनन और परिवहन कार्यों पर रोक थी। इसके बावजूद कुछ खनन पट्टाधारियों द्वारा नियमों की अनदेखी की गई।

तत्काल खनन निरीक्षक और तहसीलदार को संयुक्त जांच के निर्देश दिए हैं। यदि किसी भी खंड में अवैध खनन पाया जाता है, तो संबंधित फर्मों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। किसी भी दशा में अवैध खनन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed