फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   School theft solved within 28 hours; two arrested.

Hamirpur News: स्कूल चोरी का 28 घंटे में खुलासा, दो गिरफ्तार

Thu, 27 Aug 2026 11:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
School theft solved within 28 hours; two arrested.
मौदहा (हमीरपुर)। सिसोलर थानाक्षेत्र के चांदीकला स्थित प्राथमिक विद्यालय में हुई चोरी का पुलिस ने 28 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने गांव के ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर सामान बरामद कर लिया। दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार ने बताया कि 25 अगस्त की रात चोर प्राथमिक विद्यालय में घुसकर सीसीटीवी कैमरे, साउंड सिस्टम, एलसीडी, एम्प्लीफायर, स्पीकर समेत अन्य सामान चोरी कर ले गए थे। प्रधानाध्यापक प्रदीप कुमार मिश्रा की तहरीर पर सिसोलर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। जांच के दौरान मिले सुरागों के आधार पर पुलिस ने शिवकरन यादव और गयाप्रसाद उर्फ राजू उर्फ मित्ता यादव निवासी चांदीकला को टिकरी पुलिया के पास से गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से मिक्सर एम्प्लीफायर, पांच बड़े-छोटे स्पीकर, वायरलेस माइक्रोफोन रिसीवर, पावर सप्लाई स्विच, नौ सीसीटीवी कैमरे, यूएसबी केबल, 42 इंच की एलसीडी और एक बैनर समेत चोरी का अन्य सामान बरामद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed