{"_id":"6a8f3b3df0d2e956d001b06b","slug":"devotees-throng-for-the-juloos-e-mohammadi-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-144284-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: जुलूस-ए-मोहम्मदी के लिए उमड़े अकीदतमंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: जुलूस-ए-मोहम्मदी के लिए उमड़े अकीदतमंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर बुधवार को जनपद के कई स्थानों पर जुलूस पूरे जोश-खरोश के साथ निकाला गया। जुलूस में बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं और युवाओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल भी तैनात रहा।
बारावफात के मौके पर मुख्यालय स्थित अमनशहीद, जामा मस्जिद, खालेपुरा व अन्य मस्जिदों को बिजली की रोशनी से सजाया गया। सुभाष बाजार सूफीगंज चौराहे सहित कई जगह से जुलूस निकाला गया। यहां वाली अहमद सबरी, ज़ुल्फीकार, इब्राहिम हाश्मी, सय्यद उमर, अनवर खान, कारी मुबारक आदि मौजूद रहे।
भरुआ सुमेरपुर कस्बे में जुलूस की शुरुआत ईदगाह मैदान से हुई। इमलिया थोक, सब्जी मंडी, छोटी मस्जिद और नरही मार्ग से आए जुलूस नेहा नर्सिंग होम के पास एकजुट होकर आगे बढ़े। जुलूस थाना चौराहा, बस स्टैंड, थाना रोड से होता हुआ पशु बाजार व गढ़ी मोहल्ले से होकर ईदगाह पहुंचा जहां समापन हुआ। जुलूस का नेतृत्व अध्यक्ष वसीम सिद्दीकी और मौलाना रियाजुल हसन ने किया। थानाध्यक्ष पवन कुमार पटेल पुलिस बल के साथ पूरे जुलूस के दौरान मौजूद रहे।
विज्ञापन
मौदहा में जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर बुधवार को कस्बे में अकीदत और उल्लास के साथ विशाल जुलूस निकाला गया। स्टेशन रोड स्थित आला हजरत नगर से सुबह करीब 10 बजे शुरू हुआ जुलूस विभिन्न मार्गों से होकर गुजरा। तहरीक-ए-इंसानियत हिंद संस्था के कार्यकर्ताओं ने भी सहभागिता की। संस्था अध्यक्ष हाफिज दानिश गफूर, मौलाना सोहिल अत्तारी, मुफ्ती सलमान मिस्बाही और कारी जमील ने नातिया कलाम पेश किए। चेयरमैन रजा मुहम्मद उर्फ श्रीनाथ और हैदरगंज निवासी फिरोज पठान भी मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर एसडीएम करनवीर सिंह, सीओ राजकुमार पांडेय और कोतवाली प्रभारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। कुरारा में कस्बे में ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के अवसर पर प्रमुख मार्गों से होकर जुलूस गुजरा। इस दौरान लोगों ने नारे लगाते हुए पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की शिक्षाओं को याद किया और भाईचारे, शांति व सौहार्द का संदेश दिया। जुलूस में नत्थू खान, तारिक खान, राजा खान, नफीस अहमद, इकबाल खान आदि शामिल रहे। सरीला में और गोहांड कस्बे में ईद मिलादुन्नबी बारावफात पर्व पर मोहम्मदिया जुलूस निकाला गया जिसमें बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोगों ने भाग लिया। सरीला में जुलूस शाही मस्जिद से शुरू होकर वी-पार्क, मेन मार्केट समेत नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरा। बिंवार कस्बे में ईद मिलादुन्नबी का पर्व दोपहर दो बजे नूरानी जामा मस्जिद से भव्य जुलूस निकाला गया। जुलूस नया तालाब, नजर के दरवाजे, निवादा भीतर मोहल्ला और रमेश प्रधान के दरवाजे से होते हुए वापस नूरानी जामा मस्जिद पहुंचा जहां इसका समापन हुआ। थाना प्रभारी विनोद कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात रहा। यहां पर अली मुहम्मद, नजर मुहम्मद, वहीद मुहम्मद, बबलू, फरीदा, अब्दुल, इमाम बख्श आदि माैजूद रहे।