फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Rs 347.78 lakh released for three roads of the district

Hamirpur News: जिले की तीन सड़कों के लिए 347.78 लाख जारी

Sat, 02 Dec 2023 11:33 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Sat, 02 Dec 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
Rs 347.78 lakh released for three roads of the district
हमीरपुर। तीन से चार वर्ष पूर्व स्वीकृति हुई जिले की तीन सड़कों की शेष 347.78 लाख की धनराशि शासन ने आवंटित कर दी है। यह धनराशि जारी होने से वर्षों से अधूरे पड़े इन मार्गों का निर्माण कार्य पूरा हो सकेगा। साथ ही क्षेत्रवासियों के लिए आवागमन का मार्ग प्रशस्त होगा। इन सड़कों से करीब एक लाख की आबादी को यातायात की सुविधा मिलेगी। लोनिवि जल्द ही काम शुरू कराए जाने का दावा कर रहा है।
विज्ञापन

बुंदेलखंड विकास निधि योजनान्तर्गत वर्ष 2019-20 में टिकरौली से बड़ागांव तीन किलोमीटर संपर्क मार्ग के लिए 221.14 लाख की लागत से निर्माण कराए जाने की स्वीकृति दी थी। जिसके लिए शासन ने दो किस्तों में 99.81 लाख व 33.86 लाख की धनराशि जारी की थी। जिसमें कार्यदायी संस्था ने आधा अधूरा कार्य कराकर सड़क निर्माण कार्य ठप कर दिया। जिससे क्षेत्रवासी बीते चार सालाें से अधूरी सड़क का दंश झेल रहे थे। जिसकी शेष 88.14 लाख की धनराशि शासन ने जारी कर दी है। वहीं जलाला से यमुना साउथ बैंक रेलवे स्टेशन होते हुए भंभौरा 3.95 किलोमीटर संपर्क 238.42 लाख से बनाए जाने की स्वीकृति वर्ष 2020.21 में मिली थी। जिसके लिए शासन ने 121.30 लाख दिए थे। शेष पड़ी 117.12 लाख की धनराशि जारी कर दी गई है। इसी प्रकार मौदहा सिसोलर मार्ग से लेवा तक 4.70 किलोमीटर मार्ग का निर्माण 286.62 लाख की लागत से होना था। प्रथम किस्त के रुप में शासन ने 144.40 लाख रुपये दिए थे। वहीं शेष 142.22 लाख की धनराशि आवंटित कर दी है। अमर उजाला ने इन सड़कों को कई बार प्रमुखता से प्रकाशित किया है। शेष धनराशि मिलने से इन सड़कों का कार्य जल्द पूरा होने की उम्मीद लोगों में जगी है। जिससे करीब 70 हजार की आबादी को आवागमन का मार्ग प्रशस्त होगा।
विज्ञापन


चार साल से फैली पड़ी गिट्टियां
पत्योरा निवासी प्रधान प्रतिनिधि अरविंद निषाद ने बताया कि उनका हालमुकाम जिला मुख्यालय है। जहां से प्रतिदिन गांव आना जाना पड़ता है। टिकरौली से बड़ागांव संपर्क मार्ग बीते चार सालों से अधूरा पड़ा है। जिससे आवागमन में भारी मुसीबत उठानी पड़ती है। जिसकी शासन ने अवशेष धनराशि जारी कर दी है। सड़क बनने से कई गांवों को आवागमन करने में सहूलियत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



-तीनों सड़कों की अवशेष धनराशि 347 लाख शासन ने आवंटित कर दी है। कहा कि अधूरी पड़ी टिकरौली से बड़ागांव व सिसोलर से लेवा संपर्क मार्ग की सड़कें जल्द ही पूर्ण कराई जाएंगी। -एलएल वर्मा, अधिशासी अभियंता लोनिवि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed