फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Rising prices add a layer of cost to sweets, yet Raksha Bandhan sales remain unaffected

Hamirpur News: मिठाई पर महंगाई की परत, रक्षाबंधन में बिक्री पर नहीं पड़ा असर

Fri, 28 Aug 2026 11:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Rising prices add a layer of cost to sweets, yet Raksha Bandhan sales remain unaffected
फोटो 28 एचएएमपी- 03 शहर स्थिति पंडित स्वीट में मिठाई खरीदते ग्राहक। संवाद
- एक साल में 200 से 400 रुपये प्रति किलो तक बढ़े मिठाई के दाम
विज्ञापन


- छेना, काजू व मेवा बर्फी की रही मांग, शहर में 40 क्विंटल की हुई खपत


फोटो 28 एचएएमपी- 03 शहर स्थिति पंडित स्वीट में मिठाई खरीदते ग्राहक। संवाद


संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। रक्षाबंधन पर्व पर शुक्रवार को शहर की मिठाई दुकानों में सुबह से ही ग्राहकों की भीड़ उमड़ी। भाई की कलाई पर राखी बांधने के साथ मुंह मीठा कराने के लिए जमकर मिठाइयों की खरीदारी हुई। सबसे अधिक मांग छेना, काजू बर्फी और मेवा बर्फी की रही। मिठाई महंगी होने के बावजूद बहनों ने खरीददारी में कोई कंजूसी नहीं दिखाई।
रक्षाबंधन पर्व पर बाजार में मिठाई की दुकानों पर दिनभर ग्राहकों की आवाजाही रही। कई दुकानों पर ग्राहकों को अपनी बारी के लिए इंतजार करना पड़ा। हालांकि इस बार मिठाइयों के दामों ने ग्राहकों की जेब पर असर डाला। पिछले वर्ष की तुलना में विभिन्न मिठाइयों के भाव में करीब 200 से 400 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई। दूध व चीनी के दाम बढ़ने से मिठाई की कीमतों में भी इजाफा हो गया है। पिछले साल 400 से 500 रुपये प्रति किलो बिकने वाली मिठाइयों के दाम 600-700 रुपये प्रति किलो रहे। एक हजार रुपये प्रति किलो बिकने वाली काजू व मेवा बर्फी 1400 रुपये प्रति किलो की दर से बिकी।
विज्ञापन

त्योहार से पहले दूध के दाम आसमान पर पहुंच गए हैं। 50 से 55 रुपये प्रति लीटर बिकने वाला दूध 60 से 65 रुपये में और कुछ दुकानों पर 70 रुपये लीटर तक बिका। जबकि पिछले साल 40 से 45 रुपये प्रति लीटर दूध बिकता था। वहीं चांदी बर्क सहित सूखे मेवे के दामों में भी इजाफा हुआ है। मिठाई कारोबारियों का कहना है कि दूध से लेकर चीनी तक के दाम बढ़ गए हैं। इसके अलावा मिठाई की पैकिंग सामग्री भी महंगी हो गई है। दाम बढ़ना स्वभाविक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
करीब 15 क्विंटल हुई खपत

चीनी, दूध, सूखे मेवे सहित सभी सामग्री में दाम बढ़े हैं। इस कारण मिठाई के दाम बढ़ाने पड़े। करीब 15 क्विंटल मिठाई की बिक्री हुई है। छेना और काजू बर्फी की अधिक मांग रही है। - ब्रम्हदेव दीक्षित, मिष्ठान कारोबारी

----------
दोपहर तक बिक गईं सभी मिठाइयां

करीब तीन क्विंटल मिठाई की बिक्री हुई है। ज्यादातर लोगों ने सोन पापड़ी, काजू बर्फी और मेवा बर्फी खरीदी। पिछले वर्ष की तुलना में 200 से लेकर 400 रुपये प्रति किलो तक मिठाइयाें के दाम बढ़े हैं। - शिवाकांत तिवारी, मिष्ठान कारोबारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed