{"_id":"592b22094f1c1bf114bdb158","slug":"rickshaw-puller-dancing-in-drunkenness","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशेबाजी में रिक्शा चालक की कर दी धुनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशेबाजी में रिक्शा चालक की कर दी धुनाई
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
Updated Mon, 29 May 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसस्टैंड स्थित होटल शाम होते ही मयखानों में बदल जाते हैं। देर रात तक होटलों के खुलने से यहां शराबियों का जमावड़ा रहता है। नशेबाजी में रोजाना किसी न किसी बात को लेकर दुकानदारों के साथ मारपीट की घटनाएं होती हैं। शनिवार की रात दो युवकों ने एक रिक्शे वाले की जमकर पिटाई कर दी। पुलिस ने एक आरोपी को पकड़कर उसका शांतिभंग में चालान किया है।
मुख्यालय स्थित बस स्टैंड के आसपास पांच होटल हैं। इन्हीं होटलों के आसपास देशी, विदेशी व बीयर की दुकानें हैं। इससे शाम होते ही ये होटल मयखानों में बदल जाते हैं। देर रात तक लोग शराब पीते हैं जो झगड़े का कारण बनते हैं। अधिकांश लोग होटलों में जो सिर्फ खाना खाने आते हैं, उनका शराबियों के कारण खाना हराम हो जाता है। इधर होटलों में पुलिस नियमित चेकिंग नहीं कर रही है। ऐसे में होटल संचालक भी बेखौफ हैं। कभी-कभी तो खाने पीने के बाद जब संचालक को भुगतान नहीं किया जाता और टोका जाता है तो वे लोग रौब झाड़ते हुए दुकानदार को ही पीट देते हैं। शनिवार की रात इसी तरह का माजरा देखने को मिला।
रिक्शा चालक हरीबाबू बस स्टैंड के पास खड़ा था। तभी किसी बात को लेकर कालपी चौराहा निवासी नीरज पुत्र रमेशचंद्र ने अपने साथी के साथ हरीबाबू की जमकर पिटाई कर दी। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस रिक्शा चालक हरीबाबू व नीरज को पकड़कर कोतवाली ले गई। कोतवाल पीके सिंह ने बताया कि नीरज का शांतिभंग में चालान किया गया है। कहा कि नीरज का साथी भाग निकला। बताया कि होटलों की वह नियमित चेकिंग कर रहे है। कहा कि किसी होटल में शराब पिलाने की शिकायत आएगी तो वह कार्रवाई करेंगे।