फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   rain,civic,hamirpur

बारिश से सड़कें जलमग्न, कई कच्चे मकान गिरे

Sun, 01 Aug 2021 10:28 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 10:28 PM IST
विज्ञापन
rain,civic,hamirpur
भरुआसुमेरपुर। एक दिन की राहत के बाद मौसम ने एक बार फिर पलटी मारी और रविवार को रात से ही रुक रुककर बारिश का सिलसिला जारी रहा। इससे लोग परेशान रहे। कस्बा समेत ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों पर जलभराव होने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश से कच्चे मकानों के ढहने की संभावना बढ़ गई है।
विज्ञापन

बीते सप्ताह मंगलवार से शुरू हुई बारिश का क्रम शुक्रवार तक लगातार जारी रहा। शनिवार को कुछ राहत रही। इसके बाद रविवार को रात से ही बारिश का क्रम शुरू हो गया। लोग सुबह जागे तो सावन मास की रिमझिम फुहार पड़ रही थी। बारिश का क्रम रुक रुककर पूरे दिन जारी रहने से जनजीवन अस्तव्यस्त रहा। दिन भर हुई बारिश से कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कें जलमग्न हो गई। इससे लोगों का आवागमन में दिक्कत हुई। ग्रामीण क्षेत्रों में कच्चे मकान ढहने का खतरा मंडराने लगा है। उधर एचयूएल की निर्माणाधीन इमारत के समीप नाला जाम होने से बारिश का पानी आसपास के भवनों में जमा हो रहा है। जल निकासी न होने से फैक्टरी एरिया पुलिस चौकी प्रांगण जलमग्न है।
विज्ञापन

इससे पुलिस कर्मियों को तमाम मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। चौकी इंचार्ज रामबाबू यादव ने बताया पुलिस चौकी के ठीक बगल में नाला जाम होने से यह समस्या है। कस्बे के वार्ड 18 में भूरा साहू, बिदोखर पुरई में नरेंद्र सिंह के कच्चे मकान जमींदोज हो गए। पत्योरा संवाद के अनुसार बड़ागांव में निर्भय निषाद के घर की कच्ची दीवार गिरने से दो साल की पड़िया मर गई। वहीं पत्योरा निवासी कैलशिया देवी का कच्चा घर गिरने से गृहस्थी का सामान नष्ट हो गया। जिससे करीब 30 हजार रुपये का नुकसान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मलबे में दबकर चार भैंसों की मौत
सरीला। क्षेत्र में लगातार पांच दिनों से हो रही बारिश से कच्चे मकान गिरने शुरू हो गए हैं। क्षेत्र के इटैलियाबाजा गांव निवासी घनश्याम ने बताया उनकी पांच भैंसें कच्चे मकान में बंधी थी। शनिवार की रात में हुई बरसात से मकान गिर गया। जिसमें भैंसें दब गईं। ग्रामीणों की मदद से जब तक मलवा हटाया गया तब तक चार भैंसों की मौत हो गई थी। बताया उनका लगभग एक लाख से अधिक का नुकसान हुआ है। लेखपाल ने गांव का आकर नुकसान का आंकलन तैयार किया है। (संवाद)

शहर में हुई 28 एमएम बारिश
हमीरपुर। बारिश से शहर के रास्ते कीचड़युक्त हैं। सरदार पटेल स्कूल से होकर लघु सिंचाई विभाग के बगल से निकला रास्ता बंद कर दिया गया है। कालपी फोरलेन बारिश के पानी से कई स्थानों पर कट गया है। रोहाइन नाला के पास सड़क की एक साइड कटान के चलते बंद चल रही है। शहर के डाकघर, फायर बिग्रेड के बाहर रखी दुकानों, जेल तालाब के आसपास व चौरादेवी परिसर में जलभराव है। मौसम विभाग के भवानीदीन ने बताया रविवार को शाम बजे तक 28 एमएम वर्षा रिकार्ड हुई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed