{"_id":"692f393ec898adf4e80bd5e0","slug":"raids-were-conducted-on-fertilizer-shops-and-notices-were-issued-to-18-shopkeepers-hamirpur-news-c-223-1-sknp1030-133236-2025-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: खाद दुकानों में छापे, 18 दुकानदारों को नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: खाद दुकानों में छापे, 18 दुकानदारों को नोटिस जारी
Wed, 03 Dec 2025 12:38 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Wed, 03 Dec 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। किसानों को अच्छी क्वालिटी की खाद निर्धारित दर पर बिक्री करने के लिए मंगलवार को डीएम द्वारा गठित टीमों ने निजी व सरकारी उर्वरक दुकानों पर जांच की। इस दौरान 11 नमूने लिए गए। साथ ही 18 दुकानदारों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है।
सदर तहसील में तहसीलदार रावेंद्र पाल के साथ उप कृषि निदेशक डाॅ. प्रमोद कुमार ने सात उर्वरक दुकानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एक उर्वरक का नमूना लिया गया। वहीं, राठ में तहसीलदार व जिला कृषि अधिकारी डाॅ. हरी शंकर द्वारा 15 उर्वरक दुकानों का निरीक्षण किया गया। छह उर्वरक नमूने लेते हुए तीन उर्वरक विक्रेताओं को नोटिस जारी की हैं। मौदहा में तहसीलदार के साथ जिला कृषि रक्षा अधिकारी डाॅ. इन्द्रेषु कुमार गौतम द्वारा 10 उर्वरक दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया। सभी को नोटिस जारी की हैं। सरीला में तहसीलदार के साथ उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी डिंपल केन ने निरीक्षण किया।
जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि छापेमारी के दौरान उर्वरक विक्रेताओं को निर्देशित किया कि अपने-अपने दुकानों के बाहर रेट व स्टॉक बोर्ड अवश्य लगाएं। किसानों को निर्धारित दरों पर खाद उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।