{"_id":"68b9dd06ab83a4739d052b04","slug":"problem-of-burning-and-pain-in-eyes-increases-patient-is-worried-hamirpur-news-c-223-1-sknp1030-129756-2025-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: आंखों में जलन व दर्द की बढ़ी समस्या, मरीज परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: आंखों में जलन व दर्द की बढ़ी समस्या, मरीज परेशान
Fri, 05 Sep 2025 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Fri, 05 Sep 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। बदलते मौसम में जुकाम-बुखार के बाद लोगों को आंखों की परेशानी बढ़ गई है। इस मौसम में आंखों में जलन, लाली और पानी आने की शिकायत को लेकर जिला अस्पताल में रोजाना 50-60 मरीज ओपीडी में पहुंच रहे हैं। नेत्र रोग विशेषज्ञ जांच और दवा देने के साथ सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।
जिला अस्पताल के नेत्र रोग विभाग की ओपीडी में बृहस्पतिवार को 65 मरीज पहुंचे। इनमें से वायरल कंजक्टिवाइटिस के 15-20 मरीज पहुंच रहे हैं। नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. सीपी गुप्ता ने बताया कि धूप और गर्मी होने से आंखों में पानी आना, आंखें लाल होना और एलर्जी की समस्या से पीड़ित मरीज अधिक आ रहे हैं। साथ ही मौसम में बदलाव के कारण वायरल कंजक्टिवाइटिस की दिक्कत आंखों में बढ़ रही है। इन दिनों संक्रमित मरीज से बचाव करें। आंखें लाल होने पर तत्काल चिकित्सक से परामर्श लें।
बरतें यह सावधानी
समस्या होने पर मरीज आंखों को साफ पानी से धोएं और डॉक्टर की सलाह जरूर लें। आंखों की एलर्जी होने पर धूप और चूल्हे के पास मत बैठें। आंखों में सूजन होने पर सूती कपड़े से सिकाई करें। बरसात के समय स्वीमिंग पूल पर न नहाएं, धूप का चश्मा लगाएं। संक्रमण से ग्रसित मरीज का तौलिया का इस्तेमाल न करें।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -
एक सप्ताह से आंखों में लालिमा बनी हुई है और कचरा भी बहुत आता है। जिला अस्पताल में नेत्र चिकित्सक को दिखाकर दवा ली है। - जमुना, कलौलीतीर।
-- -- -- -- -- -- -- -
बीते चार दिनों से आंखों में तेज जलन हो रही है। साथ ही धुंधला पन रहता है। चिकित्सक को दिखाकर दवाएं ली हैं। - संतोष कुमारी, डिग्गी।

ओमप्रताप का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन