फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   President Covind came to the city to promote BJP

भाजपा का प्रचार करने शहर आए थे राष्ट्रपति कोविंद

Tue, 25 Jul 2017 10:41 PM IST
अमर उजाला/हमीरपुर
अमर उजाला/हमीरपुर Updated Tue, 25 Jul 2017 10:41 PM IST
विज्ञापन
देश के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का जनपद से पुराना रिश्ता रहा है। वह 2012 के विधानसभा चुनाव व 2014  के लोकसभा चुनाव के दौरान कई सभाएं कर चुके हैं।
विज्ञापन


तब वह भाजपा अनुसूचित जाति जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे। उनके प्रचार का असर यह रहा कि 2012 में पहली बार हमीरपुर सदर विधानसभा सीट से भाजपा ने जीत का परचम लहराया था। तब मौजूदा में केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति विधायक चुनीं गईं थी। वहीं 2014 के लोकसभा चुनाव में भी भाजपा प्रत्याशी विजयी हुआ था।
विज्ञापन



पड़ोसी जनपद कानपुर के रहने वाले रामनाथ कोविंद जब भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जाति, जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे। तब 2012 के विधानसभा चुनाव में उन्हें प्रचार के लिए यहां भेजा गया था। तब वह मुख्यालय में तीन दिन रुके और पार्टी का व्यापक प्रचार प्रसार किया। इस बीच कई सभाएं भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसका परिणाम यह हुआ कि दलित वर्ग का वोट भाजपा की ओर आकर्षित हुआ और पहली बार सदर विधानसभा सीट से साध्वी निरंजन ज्योति विधायक चुनी गईं। प्रचार के दौरान वह अधिवक्ता श्यामबिहारी मित्रा के यहां प्रवास भी किया। इसके बाद जब वह प्रदेश के भाजपा के महामंत्री बने। तब 2014 में लोकसभा का चुनाव हुआ और एक बार फिर उन्हें हमीरपुर जनपद में प्रचार के लिए भेजा गया।


 इस बार भी वह अपने वर्ग के मतदाताओं को रिझाने में कामयाब हुए और पुष्पेंद्र सिंह चंदेल सांसद बनकर लोकसभा पहुंचे। उन्होंने हमीरपुर के साथ राठ और महोबा में जनसभाएं की। इस तरह से जनपद में उनका विशेष प्रभाव रहा है। मंगलवार को राष्ट्रपति के पद की शपथ लेने पर जनपद के वासियों ने उन्हें बधाई दी है।


भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष बृजकिशोर गुप्ता, आशीष पालीवाल ने बताया कि वह सरल और सौम्य स्वभाव के व्यक्ति हैं। कार्यकर्ताओं के बीच उनकी एक अलग छाप रही है और उसका असर है कि जनपद का असर हमेशा उन्हें याद करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed