फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Preparation of thieves-robbers, heavy on the claims of police

लाखों के जेवरात सहित 70 हजार रुपये चोरी

Tue, 05 Apr 2022 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Apr 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Preparation of thieves-robbers, heavy on the claims of police
हमीरपुर। पुलिस अधिकारी भले ही जिले की कानून व्यवस्था को मजबूत रखने का दावा करते हो लेकिन लूट व चोरी की वारदातें है कि अधिकारियों के दावों की हवा निकाल रही है। मंगलवार का दिन पुलिस के लिए काफी भारी रहा। सोमवार की रात चार स्थानों पर हुई चोरियों के साथ मंगलवार की दोपहर होते-होते पुलिस लाइन के पास हुई चेन स्नेचिंग की घटना ने अधिकारियों के भी पसीने छुड़ा दिए।
विज्ञापन

लाखों के जेवरात सहित 70 हजार रुपये चोरी
राठ। बरेल गांव निवासी प्रताप सिंह ने बताया कि वे ठेके पर हार्वेस्टर से फसल काटने का काम करते हैं। सोमवार रात वे काम पर गए हुए थे, घर पर उनकी मां, पत्नी सुनीता पुत्र शिवांस व पुत्री शिप्रा सो रहीं थीं। देर रात चोर दीवार फांद कर घर में घुसे और कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़कर सोने की झुमकी, जंजीर, दो अंगूठीं, चांदी की तीन जोड़ी पायलें व 70 हजार रुपये चोरी कर लिए। चोरी गए जेवरात की कीमत करीब ढाई लाख रुपये है। चोर कपड़ों से भरा सूटकेश उठा कर ले गए। जो गांव के बाहर सड़क किनारे पड़ा मिला। सूटकेश में से चेकबुक, पासबुक, आधार कार्ड व अन्य कागजात भी ले गए। एसओ पंधारी सरोज ने बताया कि जांच कराई जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन

सराफ के घर से लाखों की चोरी
राठ। नगर के मुगलपुरा मोहल्ला चौपरा रोड निवासी अरविंद सोनी की आभूषणों की दुकान है। अरविंद ने बताया कि सोमवार शाम वे एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। इस बीच मकान पर लगा ताला तोड़कर घुसे चोरों ने अलमारी से सोने की झुमकी, सात अंगूठी, मंगलसूत्र, लाकेट, आधा किलो चांदी की पायलें व 15 हजार रुपये नकद पार कर दिए। रात करीब डेढ़ बजे जब घर लौटे तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। कोतवाल आरके यादव ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

खपरैल हटाकर घुसे चोर, जेवर-नकदी लेकर चंपत
गहरौली। खड़ेही लोधन गांव निवासी इंद्रपाल प्रजापति ने थाना पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि सोमवार की रात चोर मकान की खपरैल हटाकर भीतर घुस आए। उस समय उनकी पत्नी व बच्चे गहरी नींद में सो रहे थे। चोरों ने घर में रखे बक्सा का ताला तोड़कर उसमें रखी सोनी की अंगूठी, मंगलसूत्र, झुमकी, बच्चों की हाय, चांदी की पायल, हफ़ पेटी, बच्चों की गोलक सहित घर में रखी चालीस हजार की नकदी व अन्य कीमती सामान पार कर दिया। थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। (संवाद)

दीवार तोड़कर घर में घुसे चोर, माल समेटा
भरुआसुमेरपुर। बांकी मार्ग निवासी ई-रिक्शा चालक धनीराम ने बताया कि सोमवार की रात परिवार के लोग सो रहे थे, तभी चोर मकान के पिछले हिस्से की दीवार तोड़कर दाखिल हुए और कमरे में रखा बक्सा उठा ले गए। पीड़ित ने बताया कि बक्से में दस हजार नकद, एक लाख कीमत के सोने-चांदी के जेवरात एवं कीमती कपड़े थे। चोर खाली बक्सा नाले के किनारे छोड़कर भाग गए। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed