फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   poroblem of anna maweshi becomes serious

अन्ना मवेशियों की समस्या गंभीर

Sat, 23 Jan 2016 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर Updated Sat, 23 Jan 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
poroblem of anna maweshi becomes serious

सुमेरपुर विकासखंड की पौथिया नवीन मंडी में बंद हजारों मवेशियों को मुख्यालय की ओर हांके जाने से समस्या गंभीर हो गई है। मुख्यालय आए ढाई हजार मवेशियों को कुरारा की ओर हांका गया। अभी भी डेढ़ हजार मवेशी चंदूपुर गांव की ओर खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। वहीं मुख्यालय में घूम रहे मवेशियों को प्रशासन ने पुलिस के सहयोग से वापस गांवाें की ओर भगा दिया है।

विज्ञापन


जिले में नवनिर्मित 16 मंडियों में अन्ना मवेशियों को बंद करने के लिए जिला प्रशासन ने आदेश जारी किया था। लेकिन पौथिया मंडी में 2700 से अधिक मवेशी बंद किए जाने से जब प्रशासन इनके भूसे और पानी की व्यवस्था नहीं कर सका। अधिकारियों ने उन्हें मंडी से छोड़ दिया। यह सभी मवेशी गांवों में खेतों में खड़ी फसलों को बर्बाद करने लगे। इस पर किसान विरोध करने लगे।
विज्ञापन


 गुस्साए किसान अन्ना मवेशियों को हांककर मुख्यालय छोड़ने के लिए निकल पड़े। गुरुवार देर शाम तक हजारों अन्ना मवेशी मुख्यालय पहुंच गए। पुलिस ने इन मवेशियों को यमुना पार कानपुर जनपद में हांकने का प्रयास किया। लेकिन वहां के किसानों व सजेती थानाध्यक्ष ने मवेशियों को प्रवेश नहीं करने दिया और वापस मुख्यालय की ओर हांक दिया। जिससे जिला प्रशासन के हाथ पांव फूल गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस व होमगार्डों के सहारे इन मवेशियों को कुरारा की ओर भगा दिया। रात में करीब डेढ़ हजार मवेशियों को सिटी फारेस्ट से होते हुए चंदूपुर की ओर हांक दिया गया। झुुंड में अन्ना मवेशी फिर से गांवों की ओर चल पड़े हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed