फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Police remained worried after receiving information about dead body buried in the floor.

Hamirpur News: फर्श में शव दफन होने की सूचना पर पुलिस रही परेशान

Tue, 26 Sep 2023 11:28 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Tue, 26 Sep 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
Police remained worried after receiving information about dead body buried in the floor.
राठ। गुमशुदा व्यक्ति का शव फर्श में दफन होने की सूचना मिलने पर पुलिस दिनभर परेशान रही। पुलिस की जांच पड़ताल में मामला झूठा पाया गया। पुलिस ने सूचना देने वाले युवक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


शहर के फरसौलियाना मोहल्ला निवासी बालकिशन अहिरवार ने बताया करीब डेढ़ साल पहले उनके चचेरे भाई खेमराज अहिरवार लापता हो गए थे। महोबा निवासी बहन कुसुम ने कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। लापता युवक की पत्नी रामदेवी कुछ दिन अमरसिंह के साथ रही। कुछ समय बाद अमरसिंह को छोड़कर दिल्ली में किसी अन्य युवक के साथ रहने लगी। वहीं अमर सिंह ने मंगलवार सुबह डेढ़ साल से लापता खेमराज अहिरवार का शव घर के फर्श में दबे होने की अफवाह फैला दी। सूचना पर कोतवाल संजय कुमार सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। कोतवाल ने कहा युवक की हत्या कर शव को फर्श में दफनाने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल में मामला झूठा पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed