{"_id":"59777c924f1c1b80548b45e1","slug":"police-arrested-nine-thieves","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ चोरों को पुलिस ने दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ चोरों को पुलिस ने दबोचा
अमर उजाला/हमीरपुर
Updated Tue, 25 Jul 2017 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली पुलिस ने चोरी का षडयंत्र रच रहे नौ चोरों को पकड़ लिया। पकड़े गए चोरों की निशानदेही पर चोरी का माल भी बरामद किया। पुलिस ने सभी आरोपियों को जेल भेज दिया।
कोतवाली प्रभारी शैलकुमार सिंह ने बताया कि सोमवार की रात करीब आठ बजे स्वॉट टीम प्रभारी रामाश्रय यादव के साथ नगर के बारह खंभा चौराहे पर चोरियों के खुलासे की रणनीति बना रहे थे। मुखबिर की सूचना पर मझगवां रोड नहर पुलिया के पास संयुक्त रूप से छापा मारकर संदिग्ध रूप से बैठे नौ युवकों को दबोच लिया।
पुलिस टीम ने जब पकड़े गए युवकों की तलाशी लेने के साथ ही कड़ाई से पूछताछ की तो नगर सहित आसपास के जनपदों में हुईं विभिन्न चोरी की वारदातों का खुलासा हो गया। पकड़े गए युवकों ने अपने नाम पते थाना खरेला के ग्राम बल्लाय जनपद महोबा निवासी धर्मेद्र पुत्र संतराम, सचिन उर्फ सच्चू पुत्र हरिश्चंद्र, बाबू पुत्र कालीचरन ढीमर, थाना जरिया के ग्राम खेड़ा शिलाजीत निवासी छुन्ना उर्फ जितेंद्र पुत्र मंगल लोधी, भगत सिंह पुत्र सीताराम लोधी, कोतवाली क्षेत्र के ग्राम औंता निवासी जितेंद्र उर्फ नित्तू पुत्र चरन लोधी, अमगांव निवासी राजकुमार पुत्र राजबहादुर रैकवार, नगर के मोहल्ला गायत्री नगर निवासी बहीद पुत्र लाल मोहम्मद और बुधौलियाना मोहल्ला निवासी मलखान उर्फ बुग्गा पुत्र कल्लू अहिरवार बताए गए। पुलिस ने सभी आरोपियों जेल भेज दिया।
विज्ञापन
अभियुक्तों के पास से बरामद हुआ चोरी का माल
पुलिस ने पकड़े गए धर्मेंद्र के पास से 250 ग्राम वजनी चांदी की एक हाफ पेटी, पांच हजार रुपये नगद व एक मोबाइल फ ोन बरामद किया है। सचिन उर्फ सच्चू के कब्जे से चार हजार रुपये नगद व चार अदद चांदी के मीना बरामद हुए। बाबूसिंह ढीमर के पास से दो हजार रुपये नगद, छुन्ना उर्फ जितेंद्र लोधी के पास से 4500 रुपये नगद व चार अदद मीना, भगत सिंह लोधी के पास से सोने की मनचली, तीन हजार रुपये नगद, दुलीचंद अहिरवार के नाम की एसबीआई बैंक की पासबुक बरामद की है। जितेंद्र उर्फ नित्तू के पास से एक जोड़ी सोने की झुमकी छह ग्राम व 1500 रुपये नगद, राजकुमार के पास से सात हजार रुपये नगद, एक लैपटॉप, एक मोबाइल, एक पैनकार्ड, छोटी जुलहटी निवासी पीरबक्स व सुखलाल के नाम से बने आधार कार्ड बरामद हुए हैं। इसी तरह बहीद व मलखान के पास से पांच-पांच हजार रुपये नगद बरामद किए हैं।