{"_id":"591c918d4f1c1bd529f2349a","slug":"pistol-girlfriend-with-police-in-banda-with-saheli","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांदा में सहेली के साथ पुलिस के हाथ लगी पिस्टल वाली प्रेमिका ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदा में सहेली के साथ पुलिस के हाथ लगी पिस्टल वाली प्रेमिका
अमर उजाला/हमीरपुर
Updated Wed, 17 May 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
बांदा शहर कोतवाली में युवती से पूछताछ करती मौदहा पुलिस।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिस्टल वाली प्रेमिका को आखिरकार पुलिस ने दबोच ही लिया। उसके साथ उसकी एक सहेली को भी पकड़ा है। चर्चा है कि अगवा किया गया दूल्हा (अशोक यादव) भी पुलिस ने मिल गया है। हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की।
शहर के बन्योटा मोहल्ले में एक घर में छापा मारकर मौदहा पुलिस ने पिस्टल वाली प्रेमिका को पकड़ लिया। उसका नाम वर्षा है उसके साथ सहेली कीर्ति और दोस्त राहुल को भी पकड़ा है। सूत्रों के अनुसार प्रेमी दूल्हे को भी पुलिस अपने साथ बांदा कोतवाली ले आई।
बांदा कोतवाल डीपी तिवारी ने बताया मामला मौदहा कोतवाली में दर्ज है। वहां से आई पुलिस ने स्थानीय पुलिस की मदद से युवती को हिरासत में लिया है। उसकी एक सहेली को भी पुलिस ने साथ ले लिया है। दोनों से देर रात तक कोतवाली के बंद कमरे में मौदहा पुलिस पूछताछ करती रही।
विज्ञापन
युवती बिना किसी डर-दबाव के बेझिझक पुलिस के सवालों का जवाब देती रही।सोमवार की रात मटौंध (बांदा) थाना क्षेत्र के मोहनपुरवा गांव निवासी अशोक कुमार यादव की बारात मौदहा (हमीरपुर) थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव गई थी। जयमाल आदि के बाद चढ़ावा कार्यक्रम हो रहा था।
दूल्हा अशोक और कुछ बाराती जनवासे में थे। इसी बीच स्कार्पियो गाड़ी पर अपने कई साथियों के साथ पहुंची युवती ने दूल्हा अशोक को तमंचा अड़ा दिया। बेवफाई और धोखेबाजी के आरोप लगाते हुए जमकर खरी-खोटी सुनाई। दोनों के बीच कुछ देर तक नोकझोंक हुई।
युवती का कहना था कि काफी अरसे से उसका अशोक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। अपने साथ कोर्ट मैरिज की भी बात कही। कुछ देर बाद युवती दूल्हा अशोक को बल पूर्वक अपने साथ स्कार्पियो पर लेकर फरार हो गई। बारात और गांव में हड़कंप मच गया। मौदहा कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।