फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   other

तालाब में डूबकर भाई की मौत, बहन बची

Fri, 28 Aug 2020 09:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
other
भरुआसुमेरपुर। सौखर गांव में भाई-बहन खेलते हुए तालाब के किनारे पहुंच गए। जहां तालाब में डूबने से भाई की मौत हो गई, जबकि बहन को पीएचसी में भर्ती कराया गया है। सौखर गांव निवासी ज्ञान सिंह कुशवाहा का पुत्र अर्जुन (6) व पुत्री गौरी उर्फ सुमन (3) खेलते हुए शुक्रवार शाम पांच बजे गांव किनारे तालाब पर पहुंच गए।
विज्ञापन

जहां पैर फिसल जाने से दोनों बच्चे गहरे पानी में चले गए। जानकारी होने पर गांव निवासी निर्भय सिंह व रमाकांत ने बच्चों को तालाब में तलाशा। गौरी उर्फ सुमन को निकालकर पीएचसी ले गए, मगर अर्जुन का पता नहीं चला। जब भैंसें तालाब में घुसी तो शव पानी में उतराने लगा। अचानक हुई इस घटना से परिवार में कोहराम मचा है। पिता ज्ञान सिंह कुशवाहा मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। मां कुसुमा का रो रोकर बुरा हाल है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed