फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   On the spot disposal of 13 out of 48 complaints received in the resolution day

समाधान दिवस में प्राप्त 48 शिकायतों में 13 का मौके पर निस्तारण

Sat, 20 Nov 2021 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
On the spot disposal of 13 out of 48 complaints received in the resolution day
शहर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर तहसील में पीड़ितों की समस्या सुनते डीएम डा.चंद्रभूषण त्रि? - फोटो : HAMIRPUR
हमीरपुर/मौदहा। मौदहा के संपूर्ण समाधान दिवस में पांचवीं बार शिकायत लेकर पहुंचे फरियादी ने एसडीएम के सामने बेबस नजर आया। हाथ जोड़कर बच्चों की ओर इशारा करते हुए बोला, साहब ! बिना मां के बच्चे परेशान हैं, पुलिस भी नहीं सुन रही है। एसडीएम सुरेंद्र कुमार सिंह ने शिकायत का निस्तारण पांच दिन में करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मुस्करा प्रधान महेंद्र प्रताप, बीडीसी डिल्लीपत, नत्थी, सुशील चंद्र, मुकेश चंद्र ने कालका देवी मंदिर तालाब से अवैध कब्जा हटवाने की मांग की। वहीं जिलाधिकारी ने शिकायतों का निस्तारण प्राथमिक स्तर पर ही गुणवत्तापूर्ण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।
विज्ञापन

सदर तहसील परिसर में जिलाधिकारी डा. चंद्रभूषण की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 48 शिकायतों में 13 का मौके पर निस्तारण किया गया। डीएम ने कहा कि समस्याएं लेकर आने वाले दिव्यांगजनों को परेशानी न हो इसके लिए ट्राई साइकिल की व्यवस्था दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी अनिवार्य रूप से करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाकियू (अरा.) के मंडल वरिष्ठ उपाध्यक्ष भगवान दास दीक्षित के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में माइनरों की सफाई कराने, किसान हितकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार प्रसार करा लाभ दिलाने जैसी मांगे शामिल हैं। रामदास सविता, रामकिशुन, हरीशरण सिंह, महेश कुमार तिवारी, धर्मेंद्र सिंह, शेरमा, रामलखन, कल्लू वर्मा आदि किसान मौजूद रहे।
सरीला संवाद के अनुसार एडीएम नमामि गंगे राजेश यादव व एसडीएम खालिद अंजुम की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस हुआ। जिसमें कुल 10 शिकायतें दर्ज हुईं, इनमें तीन का मौके पर निस्तारण कराया गया।
राठ। एडीएम नागेश नाथ यादव की अध्यक्षता में समाधन दिवस हुआ। जिसमें आईं 45 शिकायतों में तीन का मौके पर निस्तारण हो पाया। जमीन पर अवैध कब्जे से संबंधित शिकायतें अधिक रहीं। नगर के पठनऊ मोहल्ला स्थित
बड़े मंदिर के पुजारी उमाशंकर उर्फ शंकरदास ने बताया कि औंता मौजा में मंदिर की जमीन है। जिसमें कुछ दबंग कब्जा किए हैं। चकअमरपुरा निवासी लखनलाल ने गांव के व्यक्ति पर सरकारी हैंडपंप पर कब्जा करने की शिकायत की। मझगवां थाने के एक गांव निवासी महिला ने पेट में पल रहे पांच माह के गर्भ को ससुरालियों द्वारा

नाजायज ठहराने का आरोप लगाया है। कहा कि चारित्रिक लांछन से वह आत्महत्या करने को मजबूर हैं। चिल्ली के चंद्रपाल ने कुछ लोगों पर खेत में लगी तुलसी की फसल काट कर जुताई करने का आरोप लगाया है। बरेल के मथुरा प्रसाद ने गोशाला में काम करने की मजदूरी दिलाने की मांग की। पथनौड़ी निवासी तुलसा रानी ने व्यक्ति पर नाव चोरी का आरोप लगाया। टोला गांव के नवल किशोर ने ग्राम समाज की जमीन से अवैध कब्जा हटाने की मांग की। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed