फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Nurse who takes money in the name of delivery will be expelled

Hamirpur News: प्रसव कराने के नाम पर रुपये लेने वाली नर्स का होगा निष्कासन

Wed, 28 Aug 2024 12:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Wed, 28 Aug 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
Nurse who takes money in the name of delivery will be expelled
सरीला (हमीरपुर)। प्रसव कराने के नाम पर रुपये लेने वाली संविदा स्टाफ नर्स सुषमा पर विभाग निष्कासन की कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन

सीएचसी सरीला में संविदा स्टाफ नर्स का रुपये लेते वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा हैै। प्रभारी चिकित्साधिकारी ने जांच कर कार्रवाई करने की बात कही है। अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
वायरल वीडियो में एक व्यक्ति नोकझोंक के बाद स्टाफ नर्स को रुपये देता है। रुपये देने वाला व्यक्ति स्टाफ नर्स को कहता है कि तुम्हारे बस का नही तो नौकरी छोड़ दो। कहा कि छह-सात सौ रुपये डाले हूं तो ले नही ले रहे। कोई पंद्रह सौ मांग रहा तो कोई पांच हजार मांग रहा।
विज्ञापन

तभी स्टाफ नर्स हाथ में लिए रुपये वापस करने लगी, तो किसी ने कहा कि जब ले लिए तो लिए रहो। सीएचसी प्रभाारी डॉ. राहुल सचान का कहना है कि वायरल वीडियो में दिख रही संविदा स्टाफ नर्स सुषमा हैं। वायरल वीडियो कब का है इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है, जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, नर्स सुषमा ने बताया एक प्रसूता की पहली डिलीवरी में आठ घंटे लगे। उसके तीमारदारों ने प्राइवेट काम कर रही दाई को छह-सात सौ रुपये इनाम के तौर पर दिए थे।

कुछ देर बाद कुछ लोग आ गए इस पर आपत्ति करने लगे तो पैसा वापस दिला दिया गया है। सीएमओ डॉ. गीतम सिंह का कहना है कि स्टाफ नर्स पर निष्कासन की कार्रवाई होगी। इसको लेकर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed