{"_id":"64d931dfc4fe2a3f2e0c1656","slug":"now-coarse-grains-will-be-served-to-children-in-mdm-hamirpur-news-c-225-1-mah1001-920-2023-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: अब एमडीएम में बच्चों को परोसा जाएगा मोटा अनाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: अब एमडीएम में बच्चों को परोसा जाएगा मोटा अनाज
Mon, 14 Aug 2023 01:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Mon, 14 Aug 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
महोबा। अब स्कूलों में बच्चों को मिलने वाले एमडीएम में मिलेट्स (मोटे अनाज) शामिल होंगे। सप्ताह में एक दिन बाजरे की खिचड़ी परोसी जाएगी। उनको अब दाल और सब्जी भी रोज खाने को मिलेगी। इसको लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है।
मिड-डे-मील में फिलहाल जो मीनू है, उसके अनुसार सप्ताह में सभी दिन अलग-अलग तरह का भोजन दिया जाता है। बच्चों को कुछ दिन दाल तो कुछ दिन सब्जी परोसी जाती है। सोमवार को रोटी सब्जी दी जाती है और मौसमी फल दिए जाते हैं। सब्जी में सोयाबीन या दाल की बड़ी के प्रयोग के निर्देश हैं। मंगलवार को दाल-चावल, बुधवार को तहरी और दूध, बृहस्पतिवार को गेहूं की रोटी और दाल, शुक्रवार को सोयाबीन की बड़ी वाली तहरी, शनिवार को चावल और सोयाबीन युक्त सब्जी परोसी जाती है। एमडीएम को लेकर अब नया प्रस्ताव तैयार किया गया है। इसमें मोटे अनाज के लिए बाजरा की खिचड़ी को मीनू में शामिल किया गया है। वहीं रोजाना दाल और सब्जी दोनों दिए जाने का भी प्रस्ताव है। शीघ्र ही एमडीएम का नया मीनू जारी होगा। स्कूल शिक्षा विभाग के महानिदेशक विजय किरण आनंद ने मोटे अनाज को बढ़ावा देने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
प्रदेश सरकार दे रही मोटे अनाज को बढ़ावा
महोबा। पौष्टिक भोजन के लिए संयुक्त राष्ट्र संघ ने 2023 को अंतरराष्ट्रीय मिलेट वर्ष घोषित किया है। इसके तहत ही देश भर में मोटे अनाज को बढ़ावा दिया जा रहा है। प्रदेश सरकार लगातार मोटे अनाज को बढ़ावा देने का प्रयास कर रही है। इसी के तहत एमडीएम में भी मोटे अनाज को शामिल करने की कवायद शुरू की गई।