{"_id":"5dcc397b8ebc3e5b75085a94","slug":"notice-given-to-nine-farmers-who-burn-stubble-hamirpur-news-knp525600261","type":"story","status":"publish","title_hn":"पराली जलाने वाले नौ किसानों को थमाया नोटिस 19-33-15","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पराली जलाने वाले नौ किसानों को थमाया नोटिस 19-33-15
विज्ञापन
कुरारा के पचखुरा गांव के खेत में जली पराली को देखते कृषि अधिकारी व तहसीलदार।
- फोटो : HAMIRPUR
क्षेत्र में धान की पराली जलाने से प्रदूषण का स्तर बढ़ रहा है। ग्रामीणों की शिकायत पर जिला कृषि अधिकारी डा. सरस कुमार तिवारी व तहसीलदार राघवेंद्र शर्मा ने जलाए गए खेतों की पराली का निरीक्षण कर नौ किसानों को नोटिस जारी किया है।
विकासखंड क्षेत्र के पचखुरा, सरसई, कुतुबपुर सहित अन्य ग्रामों में किसानों ने धान की फसल की पराली जलाना शुरू कर दिया है। इससे क्षेत्र में धुंध छा जाने लगी है।
किसानों के पराली जलाए जाने की सूचना पाकर जिला कृषि अधिकारी डा. सरस कुमार तिवारी व तहसीलदार राघवेंद्र शर्मा मौके पर पहुंचकर जलाई गई पराली की जांच की।
इसके बाद संबंधित लेखपाल ने पचखुरा निवासी लालाराम व भूरा, कुतुबपुर निवासी रामगुलाम व दीपू चतुर्वेदी, बरदानी, बीरू तिवारी, जुगुल किशोर नोटिस सौंपने की बात कही है। कृषि अधिकारी ने बताया कि सरसई गांव निवासी किसान अजय शंकर ने अपनी 25 बीघा खेत की पराली जलाई है। इसे भी नोटिस दिया जाएगा।
विज्ञापन
क्षेत्र के टेढ़ा सहित अन्य गांवों में धान की पराली जलाने से प्रदूषण का स्तर बढ़ा है। लोगों ने सुबह शाम आंखों में जलन होने के साथ-साथ सांस लेने की परेशानी होने की शिकायतें बताई है।
जिलाधिकारी ने टीम गठन कर पराली जलाने वाले किसानों के खिलाफ कार्रवाई कर जुर्माना वसूलने के निर्देश दिए हैं। प्रतिदिन सैकड़ों बीघे की पराली जलाई जा रही है।
इससे क्षेत्र में प्रदूषण में इजाफा हो रहा है। धुंध छाने से दिखना कम हो गया। लोग सुबह-शाम आंखों में अजीब तरह के जलन होने तथा सांस लेने की शिकायत करने लगे हैं।
किसानों द्वारा पराली जलाए जाने की सूचना पाकर जिलाधिकारी ज्ञानेश्वर त्रिपाठी ने टीम का गठन कर जांच उपरांत किसानों के खिलाफ कार्रवाई कर जुर्माना वसूल करने के निर्देश दिए हैं। गुरुवार को जिलाधिकारी द्वारा गठित टीम क्षेत्र का भ्रमण कर पराली जलाने वाले किसानों की सूची तैयार करके कार्रवाई सुनिश्चित करेगी।