फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Nodal officer furious after seeing dirt in the Galla Mandi campus

गल्ला मंडी परिसर में गंदगी देख भड़के नोडल अधिकारी

Fri, 12 Jun 2020 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Nodal officer furious after seeing dirt in the Galla Mandi campus
राठ की गल्ला मंडी स्थित खाद्य विभाग के गोदाम का निरीक्षण करते नोडल अधिकारी - फोटो : HAMIRPUR
राठ। नोडल अधिकारी नंदलाल सिंह ने शुक्रवार को गल्ला मंडी स्थित गेहूं खरीद केंद्रों का निरीक्षण किया। मंडी परिसर में गंदगी देख नाराजगी जताते हुए सचिव से सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

खाद्य विभाग के गोदाम में स्टाक रजिस्टर का निरीक्षण करने के साथ ही नोडल अधिकारी ने स्टॉक से मिलान किया। एसएमआई केंद्र पर कुछ किसानों ने गेहूं न बिकने की शिकायत की। इस पर केंद्र प्रभारी को खरीद में लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। अन्य खरीद केंद्रों का निरीक्षण कर किसानों से उनकी समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन

अनाज मंडी परिसर में गंदगी देख नोडल अधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताई। मंडी सचिव वीरेंद्र कुमार को सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। कस्बे में दो राशन की दुकानों व सरसई गांव स्थित राशन की दुकान का निरीक्षण किया। कोटेदारों को राशन वितरण में पारदर्शिता बरतने के निर्देश दिए। डिप्टी आरएमओ, एसडीएम अशोक कुमार यादव, सीओ शुभसूचित, आपूर्ति निरीक्षण रविंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी सरीला के अनुसार, नोडल अधिकारी नंदलाल सिंह ने शुक्रवार को सीएचसी, खरीद केंद्रों व राशन की दुकान का औचक निरीक्षण किया। सीएचसी में साफ-सफाई रखने के कड़े निर्देश दिए। खरीद केंद्रों के निरीक्षण में किसानों से बातचीत भी की। पूर्ति निरीक्षक नवल किशोर ने बताया कि कस्बे के महेंद्र राजपूत की दुकान में निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई, साबुन, पानी आदि की व्यवस्था दुरुस्त मिली। निरीक्षण के दौरान डीएसओ रामजतन यादव, डिप्टीआर एमओ आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed