{"_id":"669c0c948993e0d229055364","slug":"nephews-murdered-uncle-over-property-dispute-hamirpur-news-c-223-1-hmp1002-113421-2024-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: भतीजों ने संपत्ति के विवाद में की थी चाचा की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: भतीजों ने संपत्ति के विवाद में की थी चाचा की हत्या
Sun, 21 Jul 2024 12:44 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Sun, 21 Jul 2024 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुस्करा (हमीरपुर)। थानाक्षेत्र के गहरौली गांव में बीते 17 जुलाई को हुई हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने हत्यारोपी मृतक के दो भतीजों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस के अनुसार संपत्ति के विवाद में दोनों ने लाठी व पत्थर से पीटकर अपने चाचा की हत्या की थी।
17 जुलाई को गहरौली गांव निवासी दशाराम प्रजापति (55) की हत्या कर दी थी। मृतक की पत्नी गंगिया ने अपने दोनों भतीजों रमेश व महेश के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। जिस पर मुस्करा पुलिस ने जांच शुरू कर दी।
इसमें ज्ञात हुआ कि वर्ष 2023 में दशाराम द्वारा घर के बंटवारे को लेकर रमेश से मारपीट की गई थी। रमेश की तहरीर पर थाने में दशाराम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
इधर, हत्या के बाद पुलिस ने नामजद दोनों आरोपियों की तलाश कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने जमीन व घर के बंटवारे के विवाद के चलते खेतों में दशाराम की हत्या करने की बात स्वीकार की। थाना प्रभारी निरीक्षक शशि पांडे ने बताया कि दोनों आरोपियों को जेल भेजा गया है।
टीम में इंस्पेक्टर के साथ हेड कांस्टेबल कमलेश कुमार यादव, दुर्गेश कुमार, कांस्टेबल विपिन कुमार, आकाश व महिला कांस्टेबल बबिता यादव शामिल रहीं।