फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   My dear father, I request you with folded hands, don't get your in-laws into trouble...

Hamirpur News: मेरे प्यारे पापा हाथ जोड़कर विनती है कि ससुराल वालों को मत फंसाना...

Sat, 07 Jun 2025 11:36 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Sat, 07 Jun 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
My dear father, I request you with folded hands, don't get your in-laws into trouble...
राठ (हमीरपुर)। मेरे प्यारे पापा हाथ जोड़कर विनती है कि ससुरालवालों को मत फंसाना नहीं तो मैं तुम्हें कभी माफ नहीं करूंगी। व्हाट्सएप स्टेटस पर सुसाइड नोट लगाकर शनिवार को पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सर्दियों में युवती की शादी होनी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस मौत का कारण जानने में जुटी है।
विज्ञापन




राठ कोतवाली के औंता गांव निवासी भारत सिंह राजपूत की बेटी रचना (20) ने शनिवार को घर से कुछ दूर खेत में जाकर नीम के पेड़ पर दुपट्टे से फंदा लगाकर जान दे दी। पिता ने बताया कि ईंट भट्ठों पर मजदूरों की ठेकेदारी करते हैं। बेटी की शादी औंड़ेरा गांव निवासी युवक से तय की थी। सर्दियों में शादी की तैयारियां की जा रहीं थीं। इससे पहले ही बेटी ने आत्महत्या कर ली। परिजन आत्महत्या की वजह नहीं बता पा रहे हैं। कोतवाल रामआसरे सरोज ने कहा कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। युवती के आत्महत्या करने के कारणों की जांच की जाएगी।
विज्ञापन




------------

सुसाइड नोट में पापा से की विनती



सुसाइड नोट में लिखा है कि वह अपनी आत्महत्या करने जा रही हूं। इसमें किसी को कुछ कहने की जरूरत नहीं है। मेरे प्यारे पापा आप किसी को मत फंसाना, क्योंकि में खुद अपने आप से परेशान हूं। मुझसे किसी ने कुछ नहीं कहा। मेरे मरने के बाद मेरे ससुराल वालों को मत फंसाना। मेरे प्यारे पापा आप से हाथ जोड़कर विनती है। अगर आप ने किसी को फंसाया तो मैं आपको कभी माफ नहीं करूंगी। अंत में लिखा कि सॉरी मम्मी पापा। यह सुसाइड नोट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल सुसाइड नोट की पुष्टि नहीं करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed