{"_id":"6550ec29a4d7f345e2024286","slug":"middle-aged-man-jumps-from-yamuna-bridge-dies-hamirpur-news-c-223-1-sknp1027-5012-2023-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: यमुना पुल से अधेड़ ने लगाई छलांग , मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: यमुना पुल से अधेड़ ने लगाई छलांग , मौत
Sun, 12 Nov 2023 08:45 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Sun, 12 Nov 2023 08:45 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी अधेड़ ने यमुना पुल छलांग लगा दी जिससे डूबकर उसकी मौत हो गई। मेरापुर निवासी दिलीप(45) पुत्र जगन्नाथ ने घर में हुई कहासुनी के बाद रविवार शाम पांच बजे यमुना पुल से छलांग लगा दी। जिसके बाद पुलिस ने गोताखोरों की मदद से ढूढ़ निकाला। इसके बाद परिजनों को सूचना दी। मृतक का भतीजा दिनेश और पुलिस उसे अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। कोतवाल दुर्ग विजय सिंह ने बताया कि शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। (संवाद)
-- -- -- -- -- -- -- -- --
विज्ञापन