फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Married parents of dengue deaths

डेंगू से नवविवाहिता की मायके में मौत

Sun, 28 Aug 2016 12:06 AM IST
अमर उजाला हमीरपुर
अमर उजाला हमीरपुर Updated Sun, 28 Aug 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
Married parents of dengue deaths
डेंगू से महिला की मौत पर रोते बिलखते परिजन व मृतका का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
गांव में डेंगू बुखार से एक नवविवाहिता की मौत हो गई। मौत के बाद गांव में मातम छाया है।  
विज्ञापन


गांव निवासी जरीना खातून (20) पुत्री जहूर मंसूरी निवादा गांव के अभिनव प्रज्ञा महाविद्यालय की छात्रा थी। जिसकी शादी इसी वर्ष बीते 19 मई को जालौन जनपद के जैसारी गांव में हुई थी। मृतका के पिता जहूर ने बताया कि एक माह पूर्व वह ससुराल से मायके आई थी। बुखार आने पर उसका इलाज बिवांर कस्बे में करवाया।


आराम न मिलने पर उसे सदर अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे डेंगू बुखार होने की आशंका जताई। प्राथमिक उपचार के बाद उसे हैलट रेफर कर दिया, जहां शुक्रवार की शाम उसकी मौत हो गई। गांव मेें डेंगू की दहशत है। ग्रामीणों का कहना है कि छानी खुर्द व छानी बुूजुर्ग गांवबड़ी आबादी के हैं। यहां एक सीएचसी है। यहां तैनात चिकित्सक छुट्टी में चल रहे हैं। गांव में संक्रामक बीमारियों ने लोगो को अपनी चपेट में ले लिया है। ऐसे में जहां मरीजों की संख्या बढ़ रही है वही मात्र एक फार्मसिस्ट पर इनके इलाज की जिम्मेदारी है। गांव में बदहाल पड़ी चिकित्सकीय सेवाओं का ग्रामीणों को लाभ नहीं मिल पा रहा है। जबकि प्रशासन खामोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed