{"_id":"65a682a1f1f4272ca7028206","slug":"mahakaushal-express-17-hours-late-many-passengers-canceled-reservations-hamirpur-news-c-12-1-knp1080-548043-2024-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: महाकौशल एक्सप्रेस 17 घंटे लेट, कई यात्रियों ने रद कराया आरक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: महाकौशल एक्सप्रेस 17 घंटे लेट, कई यात्रियों ने रद कराया आरक्षण
विज्ञापन
महोबा। भीषण ठंड और कोहरे ने ट्रेनों व वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। महोबा जंक्शन से गुजरने वाली ट्रेने एक से 17 घंटे तक लेट चल रहीं हैं। सबसे ज्यादा महाकौशल एक्सप्रेस ट्रेन 17 घंटे देरी से आई। रेलवे स्टेशन में तमाम यात्री भीषण ठंड में ठिठुरने को मजबूर हैं। ट्रेनों के लेतलतीफ होने से लंबी दूरी की यात्रा करने वाले अधिकांश यात्रियों को अपने रिजर्वेशन रद कराना पड़े। मंगलवार को हमीरपुर में 14 व न्यूनतम चार डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं महोबा में मंगलवार अब तक का सबसे ठंडा दिन रहा।
महोबा रेलवे स्टेशन से प्रतिदिन 12 से ज्यादा ट्रेनाें की आवाजाही होती है। अधिकांश ट्रेनें घंटों लेट चल रहीं हैं। सबसे ज्यादा स्थिति जबलपुर से नई दिल्ली के बीच चलने वाली महाकौशल एक्सप्रेस की खराब रही। यह ट्रेन 17 घंटे तक लेट रही। इससे यात्रियों को खासी दिक्कतें हुईं। यात्री ट्रेनों के इंतजार में घंटों प्लेटफार्म पर बैठने को मजबूर रहे। ऐसे में यात्रियों के साथ ही उनके छोटे-छोटे बच्चे भी ठंड से जूझते रहे। आवास विकास फर्रुखाबाद निवासी दीपिका ने बताया कि वह पुत्र कार्तिकेय व भतीजे दीपू के साथ सोमवार को बाघेश्वर धाम दर्शन के लिए गईं थीं। वह इंटर सिटी से खजुराहो से वापस महोबा स्टेशन आए। यहां से सीधे फर्रुखाबाद के लिए ट्रेन नहीं है। अब वह बांदा, कानपुर होते हुए फर्रुखाबाद जाएंगीं। बुधवार तक पहुंचने की उम्मीद है। स्टेशन टिकट कलेक्टर अमरीश तिवारी ने बताया कि कोहरे के कारण ट्रेनें लेट चल रहीं हैं।
-- -- -- -- --
-- -- -- -- -- -- -- -
यह ट्रेनें चल रहीं लेटलतीफ
ट्रेन - देरी
संपर्कक्रांति- 6.30 घंटे
महाकौशल एक्सप्रेस- 17 घंटे
चंबल एक्सप्रेस- एक घंटा
बरौनी एक्सप्रेस- 2.45 घंटे
इंटरसिटी- चार घंटे
पैसेंजर-एक घंटे
बुंदेलखंड एक्सप्रेस- 5.30 घंटे
-- -- -- -- -- -- -- -- --
अब तक का सबसे ठंडा दिन रहा मंगलवार
महोबा। मकर संक्रांति के बाद ठंड कम होना माना जाता है, लेकिन इस बार स्थिति बदली नजर आ रही है। सर्द हवा से फिलहाल कोई राहत मिलती नहीं दिख रही। मंगलवार को सुबह से घना कोहरा छाया रहा, इसकी वजह से हाईवे पर दृश्यता लगभग शून्य रही। दोपहर के समय कुछ देर के लिए धूप निकली, जो ठंड से राहत नहीं दे सकी। शाम ढलते ही कोहरे ने शहर को अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया। इस दौरान न्यूनतम तापमान पांच डिग्री जबकि अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता 62 फीसदी व हवाओं की रफ्तार छह किमी प्रतिघंटा रही। उधर, कृषि विज्ञान केंद्र बेलाताल के वैज्ञानिक एसपी सोनकर का कहना है कि फिलहाल सर्दी अभी कम नहीं होगी। बूंदाबांदी की भी संभावना है। (संवाद)
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
सर्द हवाओं से बढ़ी गलन कांपेे लोग, ठंड से वृद्ध की मौत
फोटो 16 एचएएमपी 12 परिचय- ठंड से बचाव को गर्म कपड़े पहन निकलती छात्राएं। संवाद
फोटो 16 एचएएमपी 13 परिचय- जिला अस्पताल में भर्ती निमोनिया से पीड़ित बच्चे। संवाद
हमीरपुर। सर्दी का सितम कम नहीं हो रहा है। दिन भर धूप नहीं निकलने से शहर के मुख्य मार्गों, बाजारों में लोगों की आवाजाही कम रही। मंगलवार को अधिकतम तापमान 14 व न्यूनतम चार डिग्री सेल्सियस रहा। सुमेरपुर कस्बा के गुरगुज मोहल्ला निवासी राजकुमार ओमर ने बताया कि उसके पिता सरजू प्रसाद ओमर (90) को ठंड लग गई। उन्हें जिला अस्पताल लाए। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं कुरारा के जल्ला निवासी मंतो देवी (14) को ठंड लग गई। उसके पिता बिनोद ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है जबकि दो बच्चे निमोनिया से पीड़ित भर्ती कराए गए। वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. आर एस प्रजापति ने बताया कि मंगलवार को ओपीडी में करीब 200 मरीज देखे गए। बताया कि इस समय भीषण ठंड का प्रकोप है। ऐसे में बच्चों व वृद्धों का विशेष ख्याल रखने की जरूरत है। ठंडी चीजों से परहेज करें व गर्म पेय पदार्थ का अधिक सेवन करने की जरूरत है। अधिक समस्या होने पर तत्काल चिकित्सक को दिखाएं। सुमेरपुर संवाद के अनुसार कोहरे से मसूर की फसल हो रही प्रभावित हो रही है।