{"_id":"658ace38ad5e12979c0eba09","slug":"looted-125-lakh-rupees-from-a-bank-friend-by-assaulting-him-with-a-weapon-hamirpur-news-c-12-1-knp1080-522869-2023-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: असलहा दिखा मारपीट कर बैंक मित्र से लूटे सवा लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: असलहा दिखा मारपीट कर बैंक मित्र से लूटे सवा लाख रुपये
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
भरुआ सुमेरपुर। कस्बा स्थित इंडियन बैंक से धनराशि निकालने के बाद बाइक से देवगांव जा रहे बैंक मित्र को रोटीराम महाराज विद्यालय के आगे बालू डंप के पास बाइक सवार बदमाशों ने रोककर एक लाख 15 हजार नकद, लैपटॉप व मोबाइल लूट लिया। सीओ सदर राजेश कमल व थानाध्यक्ष रामआसरे सरोज ने पीड़ित से जानकारी हासिल कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। बदमाशों ने पीड़ित को असलहा दिखा मारपीट भी की।
कुंडौरा गांव निवासी सुशील कुमार बीते चार वर्षों से देवगांव स्थित इंडियन बैंक की मिनी बैंक शाखा चला रखी है। वह रोजाना गांव से देवगांव जाकर अपने केंद्र को संचालित करता है। मंगलवार दोपहर को वह कस्बे के इंडियन बैंक शाखा से 65000 नकद निकालने के बाद बाइक से देवगांव जा रहा था। तभी रोटीराम महाराज विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के आगे बालू डंप के पास उसे दो बाइकों में सवार चार बदमाशों ने रोक लिया। मारपीट कर असलहों के दम पर उसकी नकदी, लैपटॉप व मोबाइल छीनकर मौके से भाग निकले।
वहां से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बैंक मित्र से पूछताछ कर बाइक सवार बदमाशों की हुलिया व बाइक नंबर आदि की जानकारी लेने के बाद लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है। पीड़ित ने बताया कि उसने बैंक 65 हजार रुपये निकाले थे और वह 50 हजार नकद और लिए था। बदमाश कुल एक लाख 15 हजार नकद, लैपटॉप व मोबाइल लूट ले गए है। सीओ सदर राजेश कमल ने बताया कि की घटना की जानकारी लेने के बाद सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। लुटेरों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा और लूटी हुई धनराशि बरामद कराई जाएगी।