{"_id":"69a48764e990aa3a02041cd0","slug":"long-lasting-cough-in-hot-and-cold-weather-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-136849-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: सर्द-गर्म मौसम में लंबे समय तक सता रही खांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: सर्द-गर्म मौसम में लंबे समय तक सता रही खांसी
Mon, 02 Mar 2026 12:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Mon, 02 Mar 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। मौसम में बदलाव हो रहा है, इसके कारण इन दिनों लोग खांसी के शिकार हो रहे हैं। चिंता की बात यह है कि यह खांसी लंबे समय तक लोगों को परेशान कर रही है। इसकी चपेट में न केवल बच्चे आ रहे हैं बल्कि बुजुर्ग भी इससे परेशान हैं। ऐसे लक्षण वाले मरीजों की संख्या जिला अस्पताल में बढ़ गई है।
जिला अस्पताल में शनिवार को मरीजों की भीड़ लगी रही। सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक पर्चा काउंटर पर लंबी कतार लगी रही। इससे मरीजों को पर्चा बनवाने और डॉक्टरों से परामर्श लेकर जांच कराने तक परेशान होना पड़ा। बताया गया कि अस्पताल में आने वाले मरीजों की जांच में पता चला है कि वायरल संक्रमण के साथ खांसी के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। खांसी 10 से 15 दिनों में ठीक हो रही है। यही नहीं स्थिति यह है कि खांसी को नियंत्रित करने के लिए डॉक्टर एंटी एलर्जिक दवा, नेबुलाइजर का इस्तेमाल करने की बात कह रहे हैं।
जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. आरएस प्रजापति ने कहा कि हर साल इस मौसम में ऐसा होता है, इसलिए ध्यान रखने की जरूरत है। खासकर बुजुर्ग, जो पहले से बीमार हैं, उन्हें बदलते मौसम के साथ खांसी जुकाम ज्यादा परेशान करता है। उन्हें दवा लेनी चाहिए ताकि वायरल क संक्रमण से बचा जा सके। साथ ही लोग एकदम से गर्म कपड़े न उतारें, सर्दी के कपड़े पहनें, ध्यान रखे कि ठंड न लगे। शनिवार को ओपीडी में 542 मरीज पहुंचे। इनमें 256 पुरुष, 207 महिलाएं व 79 बालरोगी शामिल रहे। इसमें मेडिसिन और बाल रोग विभाग में अधिक मरीज दिखे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -