फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   LED van will make awareness about EVM and VVPad

ईवीएम व वीवीपैड के बारे में जागरूक करेगी एलईडी वैन

Fri, 01 Mar 2019 11:21 PM IST
hamirpur Published by: SHIVPRAKASH SHIVPRAKASH Updated Fri, 01 Mar 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
हमीरपुर। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार लोकसभा सामान्य निर्वाचन के दृष्टिगत ईवीएम, वीवीपैट के व्यापक प्रचार प्रसार कर जन जागरुकता फैलाई जाएगी। इसके लिए मोबाइल एलईडी वैन के माध्यम से 30 मार्च तक मतदान केंद्रों तथा प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर प्रचार प्रसार कर आम मतदाताओं को जागरूक किया जाएगा। इसकी शुरुआत शुक्रवार से हो गई। लोकसभा निर्वाचन में जिले में कुल 927 मतदान स्थल तथा 512 मतदान केंद्र हैं।

जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक प्रकाश ने शुक्रवार को एलईडी प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि वैन के माध्यम से प्रचार प्रसार के लिए ईवीएम एवं वीवीपैट की जानकारी देने को उपायुक्त एनआरएलएम जीशान रिजवी को नोडल अधिकारी नामित किया है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिले में किसी भी व्यक्ति को निर्वाचन संबंधित किसी भी समस्या के लिए नि:शुल्क टेलीफोन नंबर 1950 पर संपर्क किया जा सकता है, जिससे उसकी समस्या का त्वरित समाधान हो सके। उप जिला निर्वाचन अधिकारी एडीएम विनय प्रकाश श्रीवास्तव, सहायक निर्वाचन अधिकारी एसके शुक्ला, नोडल अधिकारी ईवीएम वीवीपैट जीशान रिजवी, नोडल अधिकारी रतन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed