फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Laborer dies due to high-tension line

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मजदूर की मौत

Fri, 12 Jun 2020 10:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Laborer dies due to high-tension line
राठ के इटौरा गांव में झूलते तारों के नीचे खड़ी बस - फोटो : HAMIRPUR
राठ। बस की छत पर चढ़कर अपनी गृहस्थी सहेज रहा मजदूर ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन में दौड़ रहे करंट की चपेट में आ गया। ग्रामीण उसे लेकर सीएचसी पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मजदूर युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के स्यावरी गांव निवासी अमरचंद्र (35) पुत्र कालका प्रसाद अहिरवार व उसका छोटा भाई मोहरचंद्र प्रयागराज के पास ईंट-भट्टों पर मजदूरी करते थे। गुरुवार रात करीब साढ़े 12 बजे अन्य मजदूरों के साथ ठेकेदार ने इन दोनों को भी बस से वापस घर भेज दिया। देर रात मजदूरों से भरी बस मझगवां थाने के इटौरा गांव पहुंची। सभी लोग नीचे उतरकर टहलने लगे।
विज्ञापन

मोहरचंद्र ने बताया कि उसका बड़ा भाई अमरचंद्र बस की छत पर रखी अपनी गृहस्थी का सामान देखने ऊपर चढ़ गया। तभी वहां से गुजरी हाईटेंशन विद्युत लाइन का तार सिर पर टकराने से उसे जोरदार झटका लगा। वह जमीन पर गिर कर तड़पने लगा। साथ में मौजूद परिजन उसे लेकर सीएचसी पहुंचे। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मजदूर की मौत पर पत्नी अनुसुइया, पुत्र नरेंद्र (15), सुगेंद्र (10) व आनेश (7) का रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। छोटे भाई मोहरचंद्र ने भट्टा मालिक, ठेकेदार व बस चालक के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, इटौरा गांव के मनीराम, महीपत, वीरसिंह, मदनपाल, सुखदेव, अवधेश तिवारी, परमानंद, घासी राम, बाबूराम, हरिश्चंद्र, महेंद्र सिंह आदि ने बताया कि गांव में जर्जर विद्युत लाइन सही कराने के लिए विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया गया था। आशंका जताई थी कि गांव में झूलते तारों से हादसा हो सकता है। बताया कि इसके बावजूद विभाग ने ध्यान नहीं दिया और मजदूर की जान चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed