फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Jewelry stolen from jewelery shop

ज्वैलरी की दुकान से जेवरात चोरी

Thu, 26 Feb 2015 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Thu, 26 Feb 2015 12:22 AM IST
विज्ञापन
Jewelry stolen from jewelery shop

भरुआसुमेरपुर कसबे के मुख्य बाजार में हाइवे किनारे स्थित कृष्णा ज्वैलर्स

विज्ञापन
में बीती रात चोर पीछे से खिड़की काटकर अंदर घुसे और दुकान में रखे लाखों रुपये के सोने चांदी के जेवरात उठा ले गए। घटना की जानकारी सर्राफा व्यवसायी को सुबह दुकान खोलने पर हुई। पुलिस ने सर्राफा व्यवसायी की तहरीर पर चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्जकर तलाश शुरू कर दी है।

कसबे में हाइवे किनारे इमिलिया थोक निवासी अखिलेश सोनी कृष्णा ज्वैलर्स के नाम से अपना प्रतिष्ठान चलाते है। 24 फरवरी की शाम वह प्रतिष्ठान प्रतिदिन की भांति बंद कर अपने घर चले गए।

तीन मंजिला इस इमारत में पीछे से चोर घुसे और छत के रास्ते जीने से उतरकर पिछवाड़े के कमरे का दरवाजा तोड़ा और खिड़की की सरिया काटकर दुकान में प्रवेश कर गए। इसके बाद वह दुकान में रखे सोने चांदी के लाखों रुपये के जेवरात लेकर रफूचक्कर हो गए।

सुबह करीब साढ़े दस बजे जब दुकानदार अखिलेश सोनी ने प्रतिष्ठान खोला तो सामान बिखरा देख होश उड़ गए। घटना की सूचना पर सैकड़ों व्यापारी इकट्ठा हो गए। व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष महेश गुप्ता के नेतृत्व में पीड़ित व्यापारी थाने पहुंचे और घटना की तहरीर दी। बताया कि एक लाख से अधिक के गहने चोरी गए है।

पुलिस ने व्यापारी की तहरीर पर चोरी का मुकदमा दर्ज किया है। प्रभारी थानाध्यक्ष बलवीर सिंह ने कहा कि घटना  का शीघ्र खुलासा किया जाएगा। पुलिस ने पूछतांछ के लिए कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में भी लिया है। उधर, कसबे की छोटी बाजार में बंद पड़ी मिल में बीती रात चोरों ने सेंध लगाकर चोरी का असफल प्रयास किया। अतुल कुमार द्विवेदी उर्फ सिंगल दुबे ने बताया कि चोरों ने सेंध लगाकर प्रतिष्ठान में घुसने का प्रयास जरूर किया है। लेकिन कुछ ले जा नहीं सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed