फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Jewelery worth ten lakhs, cash worth one and a half lakhs stolen from home

Hamirpur News: घर से दस लाख के जेवर, डेढ़ लाख की नकदी चोरी

Sat, 21 Sep 2024 12:46 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Sat, 21 Sep 2024 12:46 AM IST
विज्ञापन
Jewelery worth ten lakhs, cash worth one and a half lakhs stolen from home
राठ (हमीरपुर)। दिव्यांग बेटे के इलाज के लिए उदयपुर गए सेवानिवृत्त सीएचसी के वार्ड बॉय के घर का ताला तोड़ कर चोरी हो गई।
विज्ञापन

चोरों ने सोने-चांदी के जेवरात और डेढ़ लाख रुपये की नकदी पार कर दी है। सूचना के बाद लौटकर पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी। पीड़ित गोविंद सिंह ने बताया कि वह नगर के पठानपुरा में अंबे पैलेस के पीछे परिवार सहित रहते हैं।
16 सितंबर को अपने दिव्यांग बेटे के इलाज के लिए उदयपुर जा रहे थे। बुधवार को पड़ोसी ने फोन कर मकान के ताले टूटे होने की जानकारी दी। बृहस्पतिवार देर रात घर लौटने पर चोरी होने का पता चला।
विज्ञापन

गोविंद सिंह ने बताया कि चोरों ने बक्से और अलमारी की रैक तोड़कर उसमें से सोने की पांच जंजीर, आठ अंगूठी, चार छल्ले, रानी हार, कंठी, चार चूड़ी, चार जोड़ी पायलें, कमरबंद, गुच्छा चुरा लिया। इसके अलावा डेढ़ लाख रुपये और एक एलसीडी चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि दस लाख रुपये के जेवर चोरी हुए हैं। घर पहुंचने पर डायल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी। कोतवाल उमेश कुमार सिंह ने कहा कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed