{"_id":"695eac4778e816fa7b053554","slug":"information-about-voter-list-and-form-6-was-given-to-the-students-hamirpur-news-c-223-1-ham1013-134543-2026-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: छात्र-छात्राओं को मतदाता सूची और फॉर्म-6 की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: छात्र-छात्राओं को मतदाता सूची और फॉर्म-6 की दी जानकारी
Thu, 08 Jan 2026 12:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Thu, 08 Jan 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
फोटो 07 एचएएमपी 12- छात्र-छात्राओं को जानकारी देते एसडीएम। संवाद
- फोटो : 1
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरीला (हमीरपुर)। निर्वाचन आयोग के निर्देशन में मतदाता सूची के आलेख्य प्रकाशन के बाद जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसमें 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले बच्चों के नाम जोड़े जाने है। इसीलिए बुधवार को नगर के शलेश्वर इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं को जागरूकता किया गया। उन्हें बताया गया कि फार्म छह भरना है।
जागरूकता कार्यक्रम की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी बलराम गुप्ता एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी राम मोहन कुशवाहा ने की। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को बताया कि छहजनवरी को कच्ची मतदाता सूची का प्रकाशन हो चुका है। मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जांच लें और जिनके नाम छूट गए हैं, वे छह फरवरी तक आवेदन कर सकते हैं। तहसीलदार राममोहन कुशवाहा ने बताया कि जो युवा एक जनवरी 2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके हैं, वे फॉर्म-6 भरकर विद्यालय में बनाए गए मतदाता पंजीकरण कक्ष में जमा कर सकते हैं। कहा कि मतदाता सूची से जुड़ी प्रक्रिया को जानना और उसमें सक्रिय भागीदारी करना लोकतंत्र की मजबूती के लिए जरूरी है।
इस मौके पर सल्लेश्वर इंटर काॅलेज के प्रधानाध्यापक रमेश द्विवेदी सहित कई शिक्षक और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।