फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   In Diwari dance, Mavai team came first and Barokhar Khurd came second.

Hamirpur News: दिवारी नृत्य में मवई टीम पहले बड़ोखर खुर्द दूसरे स्थान पर रही

Sun, 30 Nov 2025 12:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Sun, 30 Nov 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
In Diwari dance, Mavai team came first and Barokhar Khurd came second.
गहरौली(हमीरपुर)। गांव मसगांव में चल रहे सात दिवसीय मेले में चौथे दिन दिवारी नृत्य प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें अंतर्जनपदीय टीमों ने भाग लिया। मवई टीम का प्रदर्शन जोरदार रहा। निर्णायक मंडल ने उसे विजेता घोषित किया। वहीं बड़ोखर खुर्द की महिला टीम दूसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन

दिवारी नृत्य प्रतियोगिता में महोबा जिले के तगारी व मवई एवं बांदा के बड़ोखर खुर्द की टीम ने प्रतिभाग किया। बड़ोखर से आई महिला टीम ने दिवारी नृत्य कला का जोरदार प्रदर्शन किया। दर्शकों ने उनके प्रदर्शन पर खूब तालियां बजाई। सबसे बेहतर प्रदर्शन मवई की टीम की ओर से किया गया। मवई को प्रथम स्थान मिला। इसी के साथ टीम प्रमुख को 11 हजार रुपये व शील्ड प्रदान की गई। दूसरे स्थान पर रही बड़ोखर खुर्द की महिला टीम को 7500 सौ रुपये दिए गए। तगारी गांव की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया। ग्राम प्रधान कमलेश कुशवाहा ने पांच हजार रुपये नगद व अन्य पुरुस्कार देकर सम्मानित किया गया। बुंदेली नृत्य कला में गाए गए गीत सुनकर बुजुर्ग खुश हुए। इस मौके राकेश,राजेश कुशवाहा, विन्दा भैया, विन्दा दाऊ यादव,चंद्रशेखर, मनीष कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed