{"_id":"610d728f8ebc3ec3594bf6a4","slug":"illegal-moorang-storage-case-again-investigated-hamirpur-news-knp6447199198","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध मौरंग भंडारण मामले की फिर हुई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध मौरंग भंडारण मामले की फिर हुई जांच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। मौरंग का अवैध खनन व भंडारण मामले में पिछले जून माह में हुई कार्रवाई को लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी व उनके भाई पर 1.46 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया था।
इस मामले में कारोबारी ने मंडलायुक्त को ज्ञापन देकर फरियाद लगाई कि उनकी अनुपस्थित में कार्रवाई कर मनमाने तरीके से जुर्माना लगाया गया है। इसको लेकर एडीएम की अध्यक्षता में टीम ने फिर जांच की। लेकिन अभी तक जांच रिपोर्ट का खुलासा नहीं हुआ है।
थाना बिवांर के निवादा निवासी दुष्यंत सिंह के टीकापुर स्थित एक खनन पट्टा व छानी खुर्द में डंप 80 हजार घन मीटर मौरंग का भंडारण की खनिज विभाग ने जांच की थी। वहीं उनके भाई बलवंत सिंह के नाम पर लोदीपुर जलालपुर में डंप मौरंग भंडारण की जांच हुई थी। वहीं मे.कृष्णा टेक्नो कंसलटेंट प्राइवेट लिमिटेड इंद्रपुरी भोपाल के नाम मौरंग खंड का संचालन करने पर दुष्यंत सिंह के मौरंग पट्टा की जांच की गई थी।
विज्ञापन
जिसमें तीन मामलों में गड़बड़ी पाए जाने पर 1 करोड़ 46 लाख के जुर्माने का नोटिस जारी किया गया था। इस मामले में पीड़ित पक्ष ने मंडलायुक्त को ज्ञापन देकर कहा कि उनकी अनुप स्थित में जांच की गई। उनके द्वारा फिर से जांच कराए जाने की मांग पर एडीएम ने खनिज सहित अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ जांच पड़ताल की है। एडीएम विनय प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा जांच पूरी हो गई है। आख्या कमिश्नर को भेजी जाएगी।