फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Illegal arms factory caught

पुलिस ने पकड़ी अवैध असलहा फैक्ट्री

Tue, 07 Dec 2021 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Illegal arms factory caught
हमीरपुर। बिवांर थाने के मवईजार गांव में कार्रवाई कर पुलिस ने अवैध असलहा फैक्टरी पकड़ी है। पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। एक भाग निकला। मौके पर 21 तमंचे व भारी मात्रा में कारतूस बरामद किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक ग्राम प्रधान है। जिस पर 19 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार दीक्षित ने प्रेस वार्ता में बताया कि कुछ लोगों के मवईजार में असलहा खरीदने आने की सूचना थी जिस पर रविवार को पुलिस ने सूचना के आधार पर मवईजार में कार्रवाई की। इस दौरान एक असलहा फैक्टरी पकड़ी गई। जिसमें 21 अवैध तमंचे सात कारतूस, तीन खोखे व असलहा बनाने के उपकरण मिले है। पुलिस ने मौके सेे पांच आरोपियों में पप्पू उर्फ विंदादीन प्रजापति, फारुक निवासी गोयरा मुगली थाना मटौंध जनपद बांदा, सोहेल निवासी ग्राम बसवारी थाना मुस्करा, राकेश कुमार यादव ग्राम अछरेला थाना मौदहा, रामकृपाल ग्राम नदेहरा, थाना ललुपरा को गिरफ्तार किया है। वहीं एक आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। बताया कि फरार आरोपी फीमा उर्फ फहीम निवासी ग्राम गोयरा मुगली थाना मटौंध जनपद बांदा व उसका भाई फारुख हिस्ट्रीशीटर अपराधी है। कहा कि आरोपी फीमा उर्फ फहीम ग्राम प्रधान है। जो वर्षों तक जेल में रह चुका है। और इस पर 19 आपराधिक अभियोग पंजीकृत हैं। वहीं इसके भाई फारुख के विरुद्ध कुल 12 मुकदमे पंजीकृत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed