फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   If BLO refused to do duty, he was suspended.

Hamirpur News: बीएलओ ड्यूटी से मना किया तो हुई निलंबन की कार्रवाई

Tue, 10 Feb 2026 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
If BLO refused to do duty, he was suspended.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हमीरपुर। विधानसभा निर्वाचन नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान में बीएलओ ड्यूटी से मना करने पर शिक्षक के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है। यह कार्रवाई जिला निर्वाचन अधिकारी घनश्याम मीना के निर्देश पर बीएसए आलोक सिंह ने की है।

विकासखंड सुमेरपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय सहुरापुर में तैनात सहायक अध्यापक दुष्यंत कुमार अवस्थी को बूथ संख्या 194 का बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) नामित किया गया था। उन्हें घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन, प्रपत्रों का वितरण व संग्रहण तथा अन्य निर्वाचन संबंधी दायित्व सौंपे गए थे। मिली जिम्मेदारी का निर्वहन नहीं किया गया।
विज्ञापन

सुपरवाइजर और खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा कई बार संपर्क किए जाने के बावजूद उन्होंने बीएलओ दायित्व निर्वहन से स्पष्ट इनकार कर दिया। इससे संबंधित बूथ क्षेत्र में घर-घर सत्यापन सहित निर्वाचन कार्य प्रभावित हुआ। मामले की गंभीरता को देखते हुए बीएसए ने तत्काल प्रभाव से निलंबन आदेश जारी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

निलंबन अवधि के दौरान शिक्षक को वित्तीय नियमों के तहत जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा। साथ ही उन्हें उच्च प्राथमिक विद्यालय टिकरौली (सुमेरपुर) से संबद्ध किया गया है, जहां नियमित उपस्थिति दर्ज कराने पर ही भत्ते की पात्रता होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed