फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Hundreds of bigha crops submerged

नहर का पानी ओवर फ्लो होकर किसानों के खेतों में घुसा

Sun, 05 Dec 2021 12:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
Hundreds of bigha crops submerged
बंडवा गांव में खेतों में भरा नहर का पानी। - फोटो : HAMIRPUR
सरीला। लहचूरा बांध से निकली नहर का पानी शनिवार को भैंसाय, बंडवा, पहरा गांव के पास ओवर फ्लो हो गया। जिससे खेतों में खड़ी फसल जलमग्न हो गई। तेज बहाव के साथ उफनाता पानी नहर की पटरियों को काटते हुए खेतों में जा घुसा। जिससे तमाम किसानों की फसलें जलमग्न हो गईं।
विज्ञापन

लहचूरा बांध से एक सप्ताह पहले ही पानी छोड़ा गया था। शनिवार की सुबह नहर का पानी ओवर फ्लो होकर बंडवा, भैंसाय, पहरा गांव के समीप खेतों में जा घुसा। बंडवा गांव के राम प्रसाद साहू ने बताया कि उनका चार बीघा खेत भर गया है। कहा पलेवा कर जुताई कर ली थी। गेहूं की बुवाई होनी बाकी थी, लेकिन नहर का पानी ओवर फ्लो होने से पूरा खेत जलमग्न हो गया। इसी तरह संदीप राजपूत की मटर फसल जलमग्न है। सुक्खा राठौर का खेत भी जलमग्न होने से मटर की फसल बर्बाद हो गई। उधर सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता राम सिंह ने बताया कि जहां से पानी घुसा है वहां पर मशीन से मिट्टी डालकर बंद करा दिया जाएगा। कहा चिल्ली के पास स्कैप बना है, वहां से पानी निकाल दिया जाएगा। नहर का पानी ओवर फ्लो नहीं हुआ है, जानकारी की जा रही है किसी के द्वारा नहर को काटा तो नहीं गया है।
विज्ञापन

नहर फटने से खेतों में भरा पानी
राठ। जराखर गांव में नहर से निकला नाला फटने से खेतों में पानी भर गया। फसलों को नुकसान होता देख किसानों में हड़कंप मचा है। रामपाल सिंह ने बताया कि उनके गांव से अटगांव मझगवां नहर निकली है। दो दिन पहले नहरों में पानी आया था। अचानक नाला फटने से उनके खेत में पानी भर गया। बताया कि पांच बीघा में पानी भरने से गेहूं की फसल को नुकसान हुआ। वहीं देवीदीन, मानिकचंद्र, महिपाल मुखिया, गोविंददास ठाकुर सहित एक दर्जन किसानों के खेतों में नहर का पानी भर गया। किसान रात भर जाग कर खेतों में पानी भरने से रोकने के प्रयास में लगे रहे। उन्होंने बताया कि शनिवार को किसानों ने जेसीबी मशीन मंगाई है। जिससे टूटे हुए नाले को सही कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed