फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Houses will be illuminated with lamps made from cow dung

Hamirpur News: गाय के गोबर से बने दिये से जगमग होंगे आवास

Thu, 09 Nov 2023 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Nov 2023 11:12 PM IST
विज्ञापन
Houses will be illuminated with lamps made from cow dung
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हमीरपुर। दिवाली को देखते हुए राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा गठित स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने गाय के गोबर से निर्मित अब तक चार हजार दिये बनाए हैं। जिनकी बिक्री आम जनमानस, अधिकारियों व कर्मचारियों को की जाएगी। प्रति दिये की कीमत 10 रुपये निर्धारित की गई है। 50 दिये का एक पैकेट बनाया गया है। यह कार्य राठ बीडीओ के निर्देशन में समूह की महिलाओं की आय बढ़ाने के लिए कराया जा रहा है।



राठ क्षेत्र के पड़रा गांव में आजीविका मिशन द्वारा गठित सिद्ध बाबा ग्राम समूह की महिलाओं द्वारा गाय के गोबर से निर्मित दिये बनाए जा रहे हैं। अब तक समूह की इन महिलाओं ने करीब चार हजार दिये बनाए हैं। जिनकी बिक्री आम जनमानस, अधिकारियों व कर्मचारियों को कराई जाएगी। 50 दिए का एक पैकेट बनाया गया है। प्रति पैकेट 500 रुपये कीमत निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

इस कार्य को राठ बीडीओ दिव्या त्रिपाठी ने विशेषरूप से दिवाली पर्व को देखते हुए समूह की महिलाओं की आय बढ़ाने के लिए कराया है। इस दिवाली गाय के गोबर से निर्मित दीपकों से आवास जगमगाएंगे। साथ ही समूह की महिलाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध होेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




--------------

इंसेट
प्रतिदिन बन रहे 700-800 दिये

सिद्ध बाबा ग्राम समूह पड़रा की सचिव अंजू देवी ने बताया कि आजीविका मिशन के निर्देशन पर समूह ने 11 हजार कीमत की मशीन मंगाकर दिये बनाने का कार्य कर रही हैं। बताया कि अब तक करीब चार हजार दिये बन चुके हैं। कहा कि इनके बनाने में मिट्टी, गोबर व केमिकल पाउडर लगता है। जिन्हें मशीन से निकालने के बाद धूप में सुखाया जाता है। इसके बाद आग में पकाकर इनमें कलर किया जाता है। कहा कि 10 समूहों की महिलाएं इस कार्य में लगी हैं।




------------



- पहली बार समूह की महिलाएं गाय के गोबर से निर्मित दिये बना रही हैं। जिनकी बिक्री अधिकारियों, कर्मचारियों सहित आम जनमानस को कराई जाएगी। इससे समूह की महिलाओं की आय में बढोतरी होगी। कहा कि राठ बीडीओ का भी सहयोग मिल रहा है।
-प्रशांत मिश्रा, जिला मिशन प्रबंधक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed