फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Highway collapses after three days of rain, despite repairs just 13 days ago.

Hamirpur News: 13 दिन पहले की मरम्मत, तीन दिन की बारिश में हाईवे ध्वस्त

Mon, 28 Sep 2026 12:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Highway collapses after three days of rain, despite repairs just 13 days ago.
फोटो 27 एचएएमपी 22- सुमेरपुर कस्बे के अंदर ध्वस्त हाईवे। संवाद
भरुआ सुमेरपुर (हमीरपुर)। कस्बे में 13 दिन पहले मरम्मत किए गया हाईवे तीन दिन की बारिश में क्षतिग्रस्त हो गया है। सड़क पर गहरे गड्ढे होने से हादसे का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन




मरम्मत की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने 13 सितंबर की रात को तीजा महोत्सव के मद्देनजर हाईवे की मरम्मत कराई थी। 14 सितंबर से तीन दिवसीय तीजा महोत्सव शुरू हुआ। महोत्सव के करीब दस दिन बाद लगातार तीन दिन बारिश हुई। इससे मरम्मत किए गया हिस्सा फिर खराब हो गया। हाईवे किनारे व्यापारी शानू गुप्ता,गंगा प्रसाद सोनी,शंभू गुप्ता, आदि लोगों ने सड़क की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए स्थायी मरम्मत की मांग की है। एनएचएआई के पेट्रोलिंग ऑफिसर अखिलेश कुमार ने बताया कि भारी वाहनों और बारिश से सड़क टूटी है। उन्होंने कहा कि मौसम साफ होने पर हाईवे की दोबारा मरम्मत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed