{"_id":"6ab961f3bb98a86a97088658","slug":"person-who-announced-plans-to-lay-siege-to-the-hospital-apprehended-hamirpur-news-c-223-1-ham1013-145629-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: अस्पताल घेरने का ऐलान करने वाले को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: अस्पताल घेरने का ऐलान करने वाले को दबोचा
विज्ञापन
हमीरपुर/बिंवार। जिला अस्पताल में 55 दिन के मासूम की कथित लापरवाही से मौत के बाद डॉक्टर पर कार्रवाई न होने से नाराज निबादा गांव के अंकित पंडित ने एक वीडियो वायरल किया था। अंकित को गिरफ्तार किया गया। हालांकि, रविवार सुबह उसे हिदायत देकर छोड़ दिया गया।
अंकित ने वीडियो में डॉक्टर के खिलाफ अपशब्द कहे थे। उसने कार्रवाई न होने पर एक हजार समर्थकों के साथ अस्पताल घेरने की धमकी भी दी थी। वीडियो वायरल होते ही पुलिस हरकत में आई। रात करीब बारह बजे पुलिस ने अंकित को गिरफ्तार कर लिया। उसे पूरी रात हवालात में रखा गया। रिहाई के बाद अंकित ने कहा कि अगर लापरवाह डॉक्टर पर कार्रवाई नहीं हुई तो वह अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे। थाना प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि अंकित ने गलती स्वीकार कर माफी मांगी थी, जिसके बाद उसे छोड़ा गया।