{"_id":"6ab965fc6341bcaaba0d7304","slug":"crowd-gathers-at-the-kans-mela-as-soon-as-the-rain-stops-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-145634-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: बारिश थमते ही कंस मेले में जुटी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: बारिश थमते ही कंस मेले में जुटी भीड़
विज्ञापन
मौदहा (हमीरपुर)। लगातार बारिश के बाद रविवार को मौसम साफ होते ही ऐतिहासिक कंस मेले में रौनक लौट आई। मेला मैदान और प्रमुख मार्गों पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। दुकानों पर खरीदारी हुई, बच्चों ने झूलों और कॉटन कैंडी का आनंद लिया। हालांकि प्रस्तावित दंगल कार्यक्रम में बारिश के कारण दूर-दराज से आने वाले पहलवान नहीं पहुंच सके।
दंगल आयोजक बसंत सोनी ने बताया कि पहलवानों के नहीं आने के कारण दंगल कार्यक्रम निरस्त करना पड़ा।गुड़ाही बाजार स्थित मुख्य मंच पर सांस्कृतिक संध्या आयोजित की गई। झांसी, कानपुर और लखनऊ के कलाकारों ने लोकनृत्य व संगीत की प्रस्तुतियां दीं, जिस पर दर्शक देर रात तक झूमते रहे। कार्यक्रम अध्यक्ष विपुल गुप्ता सहित आयोजन समिति के सदस्य व्यवस्थाओं में लगे रहे। बारिश से प्रभावित दुकानदारों को रविवार को राहत मिली। कॉटन कैंडी विक्रेता सुनील ने बताया कि मौसम साफ होने से बिक्री बढ़ी है।