फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Hamirpur: tried to kidnap Lekhpal, told save himself after jumped from car

हमीरपुर: लेेखपाल को पीटकर अपहरण का प्रयास, कार से कूद खुद को सुरक्षित करने की बात बताई

Wed, 24 Feb 2021 12:38 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Wed, 24 Feb 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
Hamirpur: tried to kidnap Lekhpal, told save himself after jumped from car
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
हमीरपुर के मौदहा में लेखपाल से लोगों ने मारपीट कर उनके अपहरण का प्रयास किया। एक कार में डालकर ले जाने लगे, मगर लेखपाल ने किसी तरह से कार से कूदकर गांव के एक घर में घुसकर अपनी जान बचाई। बताया उन्होंने कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन


कस्बे के मराठीपुरा निवासी छत्रपाल सिंह ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया सोमवार शाम करीब साढ़े छह बजे वह क्षेत्र के टिकरी गांव से सरकारी काम निपटा कर कस्बा आने के लिए वाहन की प्रतीक्षा में टिकरी चौराहे पर खड़े थे।
विज्ञापन


 

तभी कपसा की ओर से आई गुजरात राज्य के नंबर की एक कार उनके पास आकर रुकी। बताया वह कुछ समझ पाते कि इससे पहले सिजवाही गांव निवासी अतुल सिंह, अभिषेक उर्फ महिपत, धर्मेंद्र सिंह आदि ने झपटकर उन्हें पकड़ लिया और कार में डालकर ले जाने लगे।

उक्त लोगों ने दस लाख रुपये देने की धमकी दी और गालीगलौज करने लगे। बताया मौका पाते ही वह खिड़की में धक्का देकर कूदकर गए। कुछ लोगों ने उनका पीछा भी किया, लेकिन वह मौका पाकर टिकरी बुजुर्ग निवासी एक व्यक्ति के घर में घुस गए।

वहीं से यूपी 112 को सूचना दी। बाद में पीछे के रास्ते से छिपकर रात करीब 11 बजे बिहरका गांव पहुंचे। कोतवाल मनोज कुमार शुक्ला ने बताया उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed