फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Hamirpur tops in photo upload participation of yoga

आयुष कवच फीडिंग में जनपद अव्वल

Sun, 19 Jun 2022 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Hamirpur tops in photo upload participation of yoga
हमीरपुर। अमृत योग सप्ताह के अंतर्गत योग की फोटो आयुष कवच एप पर अपलोड सहभागिता में प्रदेश में हमीरपुर प्रथम स्थान पर रहा है। जिले से 2,33,804 लोगों ने योग की फोटो अपलोड की है। पीलीभीत दूसरे और लखनऊ तीसरे स्थान पर है।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी विकास मिश्रा ने बताया कि जनपद वासियों से अमृत योग सप्ताह 14 जून से 21 जून के मध्य योग करते हुए अपनी फोटो एवं सामूहिक फोटो आयुष कवच ऐप पर अपलोड करने की अपील की गई थी। जिसमें जिले के दो लाख लोगों का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। लेकिन जिले में अब तक 2,33,804 आयुष कवच में अपनी उपस्थिति दर्ज कर चुके हैं। कुल 116 फीसदी लोगों ने प्रतिभाग किया है। दूसरे स्थान पर पीलीभीत में तीन लाख के सापेक्ष 345892 ने उपस्थिति दर्ज कराई है जो कुल 115 फीसदी है। वहीं तीसरे स्थान पर लखनऊ में आठ लाख के सापेक्ष 7,64,102 लोगों उपस्थिति दर्ज कराई है जो कुल 95.51 फीसदी है। रविवार को पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में पुलिस कर्मियों ने योग किया।
विज्ञापन

ग्राम पंचायतों में भी होगा योग
भरुआसुमेरपुर। विश्व योग दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायतों में भी 21 जून को योगाभ्यास कराया जाएगा।
रविवार को ग्राम पंचायत विकास अधिकारी विनोद कुमार वर्मा ने हेलापुर में ग्रामीणों को योगाभ्यास कराया। इसी तरह चंदपुरवा, पौथिया, पचखुरा बुजुर्ग, पत्योरा, टेढ़ा, पंधरी, छानी खुर्द, छानी बुजुर्ग सहित अन्य ग्राम पंचायतों में अभ्यास कराया जा रहा है। बीडीओ भीमसेन ने बताया कि विश्व योग दिवस पर ग्रामीणों को योगा के प्रति प्रेरित करने के उद्देश्य पंचायतों में योगा कराने की तैयारियां की जा रही है। सभी ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों को पंचायत में मौजूद रहकर योगाभ्यास कराने के निर्देश दिए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed