मुस्करा-गहरौली। ब्लॉक संसाधन केंद्र सभागार में सोमवार से नई शिक्षा नीति के तहत चार दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हुआ। खंड शिक्षा अधिकारी समर सिंह ने कहा इसका उद्देश्य बच्चों में शिक्षा के प्रारंभिक वर्षों में भाषा, गणित कौशल विकसित करना है। बच्चों में गणित और विज्ञान का डर निकाल कर पठन-पाठन बेहतर किया जाएगा।
मास्टर ट्रेनर आलोक कुमार गुप्ता ने बताया कि बच्चों में समझ विकसित करनी है। संदर्भदाता अनिल कुमार सोनी ने बताया कि बच्चों की पढ़ाई की समस्याओं को सरलता से खेल व विभिन्न माध्यमों से दूर की जाएं। उनके मन में गणित और विज्ञान के प्रति बैठा डर निकालने की जरूरत है। मास्टर ट्रेनर सुजीत कुमार, रामबाबू एवं ज्ञानेंद्र स्वरूप ने नई शिक्षा नीति के संबंध में प्रकाश डाला। बताया कि प्रशिक्षण का यह चौथा फेरा है। प्रत्येक फेरे में 80-80 शिक्षकों के दो-दो बैच बनाकर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। विकासखंड के 283 अध्यापक व अध्यापिकाओं को प्रशिक्षित किया जाना है।