{"_id":"61fc1860d9ff1855436824f5","slug":"hamirpur-news-hamirpur-news-knp678702762","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान के दिन वाहनों का रूट डायवर्जन कराने का फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान के दिन वाहनों का रूट डायवर्जन कराने का फैसला
विज्ञापन
सुमेरपुर कस्बे के पॉलीटेक्निक कालेज का निरीक्षण करते प्रेक्षक व डीएम।
- फोटो : HAMIRPUR
भरुआसुमेरपुर। सदर एवं राठ विधानसभा क्षेत्र के सामान्य प्रेक्षकों ने जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के साथ मिलकर नवीन गल्ला मंडी में बनने वाली स्ट्रांग रूम, मतगणना स्थल का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा ले आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मतदान के दिन हाईवे पर जाम की समस्या न हो इसके लिए गहन मंथन के बाद वाहनों का रूट डायवर्जन कराने का फैसला किया गया।
गुरुवार को सदर विधानसभा क्षेत्र के सामान्य प्रेक्षक मणिराम शर्मा, राठ विधानसभा क्षेत्र के प्रेक्षक अशोक बामन काकड़े, व्यव प्रेक्षक सजित वी नायर, जिलाधिकारी डॉ.चंद्रभूषण, पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित के साथ मिलकर नवीन गल्ला मंडी में बनने वाले दोनों विधानसभा क्षेत्रों के स्ट्रांग रूम, अर्द्ध सैनिक बलों के ठहरने का स्थान तथा मतगणना स्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने पोलिंग पार्टियां को रवाना करने के लिए चयनित किए गए राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज का निरीक्षण किया और अधिकारियों से जानकारी हासिल की। इस दौरान हाईवे में लगने वाले जाम पर गहन विचार-विमर्श किया गया। मतदान के बाद पोलिंग पार्टियों को लौटते समय जाम की समस्या खड़ी न हो इसके लिए हाईवे सहित बांदा मार्ग से आने वाले भारी वाहनों को रोकने के साथ रूट डायवर्जन का निर्णय किया गया।
इस मौके पर पीडब्ल्यूडी, विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता, सीओ सदर विवेक यादव, थानाध्यक्ष रामेंद्र तिवारी, नगर पंचायत ईओ रवि यादव, मंडी सचिव बृजेश निगम आदि अधिकारी मौजूद रहे।